महानदियों से अवैध रेत निकाल डंप करने पर कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे उग्र प्रदर्शन: कविता प्राण लहरे

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 29 जून 2024,  बलौदाबाजार जिले के विकास खण्ड कसडोल क्षेत्र के महानदियों से रेत का अवैध परिवहन कर ग्राम पंचायत हसुवा और आश्रित ग्राम बलौदा के खाली भूमि में रेत को डंप किया जा रहा है। इसके बाद इस अवैध रेत को आस पास क्षेत्र में खुलेआम अधिक राशि में विक्रय किया जाता है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस थाना गिधौरी के साथ ही जिला बालौदा बाजार के खनिज विभाग अधिकारियों को भी है। इसके बाद भी क्षेत्र के अंदर यह रेत की अवैध भण्डारण बिक्री उनके नांक के नीचे कारोबार खुलेआम चल कर फल फूल रहें है।
विधायक ने खनिज विभाग,राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को कार्यवाही करने की मांग 
 बिलाईगढ़ की प्रथम महिला विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने प्रेस के माध्यम से खनिज विभाग,राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को कार्यवाही करने मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर डंपिंग किए गए अवैध रेत पर अगर कार्यवाही नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे प्रदर्शन करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी। महानदियों का सीना चीर कर अवैध रेत कर रहें डंपिंग,बता दें कि क्षेत्र में अवैध रेत माफिया सक्रिय हो कर जोक और महानदियों का सीना छल्ली कर रहे हैं। और रेत परिवहन का डंपिंग किया जा रहा है ताकि बरसात में अधिक दामों में रेत की बिक्री किया जा सके। लेकिन इन रेत माफियाओं पर अधिकारियों का भी आशीर्वाद होने की संभावना जताई जा रही है वरना बड़ी मात्रा में रेत डंपिंग होने के बाद भी कार्यवाही नहीं होना अधिकारियों के ऊपर सवाल खड़े करते हैं।