जांजगीर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 20 जून 2024,
जिला जांजगीर चाम्पा के विकास खण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भवरमाल में चल रहें बड़े रूप में लंबे स्थल में फैले कारखाना।
चाम्पा मुख्य मार्ग चोरिया से भवरमाल कारखाना होते सारागांव बम्हनीडीह मार्ग में जुडा है। मुख्य मार्ग भवरमाल किनारे कारखाना नाम से बोर्ड पट्टी एरो लगाया गया हैं।
सूचना पटल कंपनी का नाम गेट पर नहीं
भवरमाल की शासकीय भूमि और ग्रामीण किसानों की भूमि को कारखाना बना संचालन करने कोई कंपनी द्वारा खरीद कर आस पास गांव के लोगों को रोजगार देने का उद्देश्य से स्थापित करना बताया जाता हैं।
कारखाना जाने के मार्ग पर कारखाना लिखा हैं और कारखाना की मुख्य ऑफिस गेट पर किस कंपनी से संबंध हैं और क्या यहां बनाया जाता हैं इसका अता पता ही नहीं हैं। सूचना पटल नहीं होने से किसी को कारखाना की कार्यों की जानकारी नहीं मिलता,मुख्य मार्ग के कोने गांव भवरमाल में कारखाना संचालन होने से यहां के बारे में अधिकांश लोगो को कोई जानकारी नहीं होता।
आस पास गांव के लोग कारखाना में अधिक संख्या में काम कर अपना रोजगार पा कर खुश हैं,उन्हें अपने हक अधिकार का भी पता नहीं हैं।
मुख्य मार्ग से कारखाना तक बड़े गाड़ियों की आवागमन से राहगीरों हो रहा परेशानी मार्ग जर्जर
बम्हनीडीह और चाम्पा मुख्य मार्ग से भवरमाल कारखाना तक हैबी बड़े गाड़ियो की आवागमन से सडक में बड़े - बड़े गड्डे होने और धूल कीचड़ मय जर्जर होने से आस पास गांव के ग्रामीण जनों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पडता हैं।
कारखाना में बड़े गाड़ियो की तेज गति से आवागमन होने से पैदल राहगीरों दो पहिया छोटे वाहनों से चलने वालों को दुर्घटना होते बाल - बाल बच कर जान जोखिम में डाल कर आवागमन करना बड़ी समस्या बना हुआ हैं।
कारखाना के मैनेजर संजय का कहना हैं कि कंपनी लोक निर्माण विभाग को कारखाना तक पक्की सडक बनाने के लिए 05 लाख जमा किए गए हैं।
जर्जर सडक को सुधार कराने की जावबदारी लोक निर्माण विभाग की हैं, चोरिया ग्राम पंचायत के सरपंच ग्रामीण जनों द्वारा कारखाना के चलते मार्ग खराब होने पर विरोध प्रदर्शन किया था।जिसका हमारे कारखाना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा संबंधित थाना बम्हनीडीह जिले जांजगीर चाम्पा के अधिकारियों से ताल मेल बना सब समस्या हल कर लेते है। आस पास के ग्रामीण लोग हमारे कारखाना में कार्य कर रोजगार पा कर खुश हैं वें हमारे विरोध में नहीं जाएगा। यह कहना हैं कारखाना मैनेजर संजय का।
चैंपियन प्राइवेट लिमेटेड चाम्पा हैं मुख्यालय
सूत्रों से चला पता
भवरमाल में संचालित कारखाना का संबंध चाम्पा में चैंपियान प्राइवेट लिमिटेड मुख्यालय से होना विशेष सूत्रों से पता चला हैं। औद्योगिक अधिनियम 1947 के तहत कारखाना के बाहरी द्वार पर सूचना पटल के साथ सम्पूर्ण पता लिखा हुआ रहना अनिवार्य रहता हैं।
जिसका पालन नहीं कर कारखाना संचालक उचित नहीं समझते और कोई जानकारी बताना नहीं चाहते।
पत्रकारों को कारखाना के मैनेजर चाम्पा मुख्यालय में जानकारी लेने भेजते तो कभी गोल मोल जवाब देकर कहता हैं कि,जो करना हैं आप लोग करिए यहां के ग्रामीण जन कारखाना में कार्य कर खुश हैं तो कोई विरोध करने पर कोई फर्क नहीं पडता।