राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ का कार्य छत्तीसगढ़ में जोरों पर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 22 मई 2024,
 राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ का  छत्तीसगढ़ प्रदेश में हुआ विस्तार।
जिसमें संघ का वेबसाईट तैयार किया जा रहा हैं,विशेष रूप से संघ का उद्देश्य व सम्पूर्ण नियमावली तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का मुख्य पृष्ठ में चित्रयुक्त पृष्टांकन किया गया हैं। वेबसाईट के माध्यम से पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय पत्र तथा नियुक्ति पत्र एवं शुल्क सहयोग राशि लिया जाना सुनिश्चित किया गया हैं।
ऑनलाइन के द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ के पदाधिकारियों,सदस्यों तथा आम जनता की शिकायत पत्रों का निराकरण किया जाना भी संभव हो सकेगा। राष्ट्रीय स्तर के 10 पदाधिकारियों को विशेष रूप से संघ को चलाने के लिए जवाबदारी दिए जाने की भी संभावना बनी हुई हैं।
अब छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों को पूर्ण रूप से जवाबदारी सौपी जाएगी। उन्ही लोगों के द्वारा निचले स्तर के पदाधिकारियों,सदस्यों को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ के उद्देश्यों को बताएं जाने के लिए जिम्मा सौपा जा रहा हैं। 
संघ के सभी पदाधिकारियों का मुख्य दायित्व मानव समाज,शासकीय कार्यालयों,निजी निकायों,कारखानों के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों,कामगरों के मौलिक अधिकारों का हो रहें हनन को बचाने का अहम भूमिका रहेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ का प्रदेश कार्यालय खोलने का अथक प्रयास छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष विष्णु कोसरिया, सचिव,अतिरिक्त सलाहकार जीवमंगल सिंह टंडन व युवा जिला उपाध्यक्ष कोरबा प्रमोद कुमार बंजारे के विशेष सहयोग से विगत 02 माह संचालित रहा। अपरिहार्य कारण वश कार्यालय संचालन अवरुद्ध हैं,जिन्हें पुनः संचालित करने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ रायपुर के पदाधिकारी गण विष्णु कोसरिया,जीवमंगल सिंह टंडन,प्रमोद कुमार बंजारे, प्रदेश संगठन प्रभारी पी.संतोष,रायपुर जिला सचिव रतन गोड़से,जिला महासचिव प्रशांत कुमार मातुरकर,जिला संगठन प्रभारी मनोज कुमार नायक,जिला सह संगठन प्रभारी ईशु क्षत्री के द्वारा भरसक प्रयासरत हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ रायपुरकोरबा के पदाधिकारियों द्वारा शासन-प्रशासन व निजी निकायों,कारखानों में कार्यरत कर्मचारियों, कामकारगर,सुरक्षा कर्मियों का मौलिक अधिकारों का हो रहें हनन को लेकर जन सूचना का अधिकार आवेदन प्रविष्ट कराया गया हैं।जिसका प्रतिउत्तर आना प्रारंभ हो चुका हैं,जिससे रायपुर जिला के पदाधिकारी गणों में संघ के प्रति कार्य करने में उत्साह एवं जूनून हैं। 
प्रदेश संयोजक सतीश तिवारी,सचिव,अतिरिक्त सलाहकार जीवमंगल सिंह टंडन के विशेष लेखनीय व कार्योंत्तर से कोरबा पुलिस अधीक्षक की सहायतार्थ से जनहित कार्य व जनता के मौलिक अधिकारों का हो रहें हनन को बचाने के लिए अथक प्रयासरत हैं।
 संघ को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र त्यागी का मार्गदर्शन निरंतर मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय प्रवक्ता उमाशंकर दिवाकर,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय कुमार देशलहरे,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आशीष कुमार कंठले द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों,सदस्यों का जून माह के प्रथम सप्ताह में संघ के विशेष कार्यकारणी बैठक आहूत किया जाना सुनिश्चित हैं। उक्त बैठक में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रखा गया हैं साथ ही कार्यों का समीक्षा के आधार पर पद का सृजन किया जाना संभावित हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं जन सूचना अधिकार संघ
संघ के बारे में उक्त महत्वपूर्ण जानकारी सचिव,अतिरिक्त सलाहकार जीवमंगल सिंह टंडन द्वारा दी गई।