
जिले जांजगीर - चाम्पा के शिवरीनारायण महानदी पर निर्मित बैराज का गेट गत दिनों गुरुवार को दोपहर अचानक खोल दिए जाने से अफरा तफरी मच गया। बैराज के नीचे महानदी में नहा रहे बच्चे तेज पानी के बहाव में बहने लगे। बाकी बच्चे तैर कर निकल गए मगर एक बच्चे को आस पास के लोगों ने निकाला। वहीं महानदी में कम पानी होने की वजह से कुछ बाइक सवार भी उसी में से आना जाना कर रहे थे। वे भी किसी तरह महानदी से बाहर निकले। शिवरीनारायण में महानदी पर शबरी पुल के नीचे बैराज बनाया गया है। इसके गेट खोलने से पहले सायरन बजाने का नियम है ताकि लोग सर्तक हो जाएं और नदी के आस पास न जाएं। मगर गत दिनों गुरूवार 2 मई को बैराज के अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। शिवरीनारायण बैराज में 15 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ था। दोपहर 12 बजे बैराज के 4 गेट अचानक खोल दिए गए। इसके पहले न सतर्क किया गया और ना ही सायरन बजाया गया। गर्मी का दिन होने के कारण बैराज के नीचे बच्चे नहा रहे थे। अचानक महानदी का जलस्तर बढ़ने व बहाव तेज होने से वे घबरा गए। बैराज के नीचे नहा रहे छोटे बच्चे,युवा और बाइक सवार तेज बहाव में बहने लगे। जिससे लोगों में अफरा तरफ मच गया। लोग अपनी जान बचाने भागने लगे। तेज बहाव से कुछ लोग अपने से सम्भले और कुछ बच्चों को वहां उपस्थित लोगों ने बचाया। बाकी बच्चे किसी तरह तैर कर निकल गए मगर एक बच्चा बहने लगा जिसे आस पास के लोगों ने निकाला। किस्मत अच्छी थी कि बड़ी घटना टल गया। तेज बहाव में बहने से लोगों की जान भी जा सकती थी। कुछ दूरी पर बड़े - बड़े पत्थर भी रखे हुए थे तेज बहाव के कारण पत्थरों में टकरा कर चोटिल हो कर लोग गम्भीर रूप से घायल भी हो सकते थे। इस तरह की लापरवाही से बैराज के अधिकारियों को सबक लेने की आवश्यकता है। अन्यथा उनकी लापरवाही से लोगों की जान भी जा सकता है।
शिवरीनारायण तहसीलदार को नहीं दिया सूचना
महानदी शिवरीनारायण बैराज के 04 गेट खोलने से पहले ना मुनादी कराया गया ना सायरन बजाया गया। इतना ही नहीं बैराज के अधिकारियों नेशासन प्रशासन को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। जिस संबंध में शिवरीनारायण तहसीलदार कृष्ण कुमार जायसवाल से जानकारी लिए गए तो उन्होंने बताया कि बैराज के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा उन्हें भी किसी प्रकार की सूचना नहीं दिए गए है।
जिलाधीश को तहसीलदार भेजेंगे कार्रवाई करने प्रतिवेदन
तहसीलदार कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा महानदी शिवरीनारायण बैराज के अधिकारियों द्वारा बिना मुनादी कराए और बिना सायरन बजाए गेट खोला गया है तो यह उनकी बड़ी लापरवाही है। इसका प्रतिवेदन बना कर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को भेजा जाएगा।