
वहीं बृजमोहन अग्रवाल के पास विधानसभा चुनाव के दौरान नकद 4.51 लाख रुपये थे, जबकि लोकसभा के शपथ पत्र के अनुसार नकद 3.37 लाख रुपये हैं। उनकी पत्नी के पास 3.18 लाख नकद विधानसभा चुनाव के दौरान थे, जो अब 3.58 लाख हो गए हैं। वहीं, कुटुंब की आय 7.80 लाख से बढ़कर 8.75 लाख रुपये हो गया है।
बैंक खातों में बढ़ा विकास उपाध्याय की रकम
दोनों ही प्रत्याशियों के नकद के साथ ही बैंक खातों में भी विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में अंतर देखने को मिल रहे है। विकास उपाध्याय के पास नकद मिला कर कुल संपत्ति विधानसभा के समय 67 लाख 32 हजार 98 रुपये था, जो लोकसभा चुनाव में बढ़ कर 74 लाख 30 हजार 95 रुपये हो गए है। वहीं, पत्नी की संपत्ति 39 लाख से घट कर 36.57 लाख रुपये हो गया है।
बृजमोहन अग्रवाल का भी बैंक बैलेंस बढ़ा
बृजमोहन अग्रवाल की संपत्ति विधानसभा चुनाव की तुलना में बढा है। अक्टूबर 2023 में उनके खाते में जमा नकद सहित कुल राशि 161.40 लाख था,जो अब 200 लाख रुपये पार कर गई है। वहीं,पत्नी की राशि 140 लाख से बढ़ कर 152 लाख रुपये हो गई है। कुटुंब की आय 25.61 लाख रुपये से बढ़ कर 26.61 लाख रुपये हो गया है।
रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय और बृजमोहन अग्रवाल की संपत्ति
आंकड़ों के अनुसार लोकसभा के दोनों ही प्रत्याशी विकास उपाध्याय और बृजमोहन अग्रवाल की अचल संपत्तियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। विधानसभा चुनाव के दौरान विकास उपाध्याय की अचल संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य एक करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये था,जो लोकसभा चुनाव में भी उतना ही है। इसी तरह बृजमोहन अग्रवाल की संपत्ति भी 434.18 लाख रुपये यथावत है।