जिले बेमेतरा के निकायों में कर्मचारियों की कमी, 29 पद रिक्त कार्यों पर पड़ रहा प्रभाव

जिले के निकायों में कर्मचारियों की कमी का  कामकाज पर असर, बेमेतरा में 29 पद खाली
बेमेतरा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 22 अप्रैल 2024,
जिले के बेमेतरा,मारो व साजा निकायों में स्वीकृत पद की अपेक्षा कार्यरतों की कमी है। निकायो में कार्यरतों की कमी होने का असर कामकाज पर नजर आने लगा है। बेमेतरा नगर पालिका परिषद में 29 पद पर कार्यरतों की कमी है। मारो नगर पंचायत में 03 पद व बेरला में 02 पद रिक्त है। जिले के थानखहरिया,देवकर,साजा,परपोड़ी निकाय में भी कार्यरतो की कमी है। जिले में बीते वर्ष में गठित दो निकायों का सेटअप अभी तक जारी नहीं किया गया है। जिले के बेमेतरा नगर पालिका सहित 08 निकायों में कार्यरतों की कमी है। कार्यरतों के सबसे अधिक रिक्त पद बेमेतरा नगर.पालिका का है जहां पर सेटअप के अनुसार 73 पद स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत पद के विपरीत 44 पद पर कार्यरत है। बचत 29 पद रिक्त है। रिक्त पदों में सहायक अभियंता का 01 पद,उपअभियंता के 02 पद, सहायक ग्रेड 3 के 02 पद, सहायक राजस्व निरीक्षक के 02 पद, समयपाल के 02 पद, वाहन चालक के 02 पद, पंप अटेडेंट के 03 पद, भृत्य के 05 पद एवं सफाई कर्मचारी के 13 पद रिक्त है। इसके अलावा कम्प्यूटर आपरेटर का 01 पद रिक्त है। मारो नगर पंचायत में वाहन चालक का 02 पद, सहायक ग्रेड 3 का 01 पद रिक्त है। वही 01 पद न्यायालीन प्रकरण की वजह से लंबित है। बेरला नगर पंचायत में सहायक राजस्व निरीक्षक के 02 पद रिक्त है। सभी निकायो में नियमित के अलावा प्लेसमेन्ट पर कर्मचारियों को रखा गया है। निकायों के लिए 2016 में सेटअप जारी किया गया था, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 87, 88 एवं 94 के पालन करते बेमेतरा,साजा,बेंरला,नवागढ़ मारो,थानखहरिया,परपोड़ी, देवकर,नगरीय निकाय के लिए सेटअप जारी किया गया था। जिसमें नियमित पद,सांख्योत्तर पद की स्वीकृति दर्शाया गया था। आदेश के अनुसार बेमेतरा नगर पालिका के लिए 72 पद, नगर पंचायत बेरला के लिए 17 पद, देवकर के लिए 07 पद, मारो के लिए 09 पद,नवागढ़ के लिए 09 पद,थानखहरिया के लिए 17 पद स्वीकृत किया गया है। बजट में प्रकाशित पर सेटअप जारी नहीं हुआ,बीते वर्ष अक्टूबर माह में जिले के 02 ग्राम पंचायत को पूर्व घोषणा पर पहल करते हुए 02  निकायों का गठन किया गया था। गठित निकायो में बेमेतरा तहसील के ग्राम पंचायत दाढ़ी को नगर पंचायत दाढ़ी बनाया गया था। इसके साथ बेरला तहसील के ग्राम पंचायत भिभौरी को नगर पंचायत भिभौरी के तौर पर गठित किया गया था। निकायो में मुख्य अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके बाद 05 माह का समय बीत चुका है,इसके बाद भी सेटअप स्वीकृत नहीं किया गया है। सेटअप जारी नहीं होने के बाद दोनों निकायों में पद पूर्ति की दिशा में कार्रवाई हो सकता है। 
   कार्रवाई लंबित है, इसलिए नहीं बना निकाय 
 पूर्ववर्ती सरकार द्वार जिले के नांदघाट,संबलपुर व बेरला तहसील के ग्राम कुसमी को नगर पंचायत के तौर पर गठित करने की घोषणा किया गया था। इसके साथ ही जिले के नवागढ़ नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिया जाना था। उन्नयन के लेकर प्रकिया पूर्ण नहीं होने की वजह से अभी तक कार्रवाई लंबित है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा की निर्वाचन होने के बाद ही इस दिशा में कार्रवाई को गति मिल सकेगा।
शहर की सफाई व्यवस्था हो रहा प्रभावित  

नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों का कुल 23 पद स्वीकृत किया गया है,जिसमें से केवल 10 कर्मचारी ही कार्यरत है। सफाई कर्मचारियों का आधे से अधिक  13 पद रिक्त है। जिसका असर नगर के साफ - सफाई पर पड़ने लगा है, जिसे देखते हुए शहर में सफाई को लेकर नागरिकों द्वारा आवाज उठाया जाता रहा है। बेमेतरा नगर पालिका में नियमित के अलावा 28 सफाई कर्मियों को प्लेसमेन्ट पर रखा गया है।

   क्या कहते हैं सीएमओ 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाधयाय ने कहा कि बेमेतरा निकाय में पद कमी को लेकर अभी कुछ नहीं बता पाऊंगा मैं न्यायालय में हूं।