मतदाता जागरूकता विकास खंड स्तरीय अभियान पथरिया में किया गया आयोजित

समानता का बोध कराता है मतदान का अधिकार
 मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 26 अप्रैल 2024,
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के विकास खंड स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान पथरिया में आयोजित किया गया। 40 शिक्षक - शिक्षिकाओं और अधिकारियों ने रक्तदान करके मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी मुंगेली एवं कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में शिक्षक शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार के नारा लेखन का उल्लेखनीय कार्य किए। बी.ई.ओ.बी.एस.बेदी प्रथम रक्तदाता बने। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी मानिकपुरी ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। एस.डी.एम. बी.आर.ठाकुर ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों और उसमें होने मतदान प्रतिशत की जानकारी दिए। मंच से कलेक्टर मुंगेली ने संबोधित किया। उन्होंने कहा मतदान ही सभी भारतीयों में समानता का बोध कराने वाला एक प्रमुख अधिकार और कर्तव्य है। इसी तरह एडिशनल एस.पी. विवेक शुक्ला ने भी क्षेत्र मे मतदान केंद्रों तक मतदाता को लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। इसके बाद सभी शतप्रतिशत मतदान सुनिचित कराने शपथ दिलाई गई। तहसीलदार छाया अग्रवाल ने मोबाइल पर आई विल वोट मैं मतदान करूंगा या करूंगी का स्लोगन दिया और सभी से इस स्लोगन को वाट्सएप में डीपी में स्थान देने की बात कही।इस अबसर पर सी.ई.ओ. प्रदीप प्रधान, बी.ई.ओ.पी.एस.बेदी,
बी.एम.ओ. ए.आर.बंजारे,महिला बाल विकास अधिकारी रेखा दुआ एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।