
यहां जातिय समीकरण प्रभावी रहने की हैं संभावना
पिछले लोकसभा चुनाव में दुर्ग संसदीय क्षेत्र पर मुकाबला कुर्मी वर्सेस कुर्मी का रहा। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में मोदी लहर के साथ कुर्मी समाज में उनकी पकड़ भी रहा। इस बार स्थिति थोडा अलग है। इस बार मुकाबला कुर्मी वर्सेस साहू हो गया है। संसदीय क्षेत्र दुर्ग में साहू मतदाताओं की संख्या करीब साढ़े 4 लाख है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को चुनाव मैदान में उतारा है।
वर्ष 2014 में जातिय समीकरण से कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग लोकसभा को जीता
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी जातीय समीकरण के बूते कांग्रेस,मोदी लहर के बाद भी दुर्ग में जीत दर्ज करने में सफल रहे। तब कांग्रेस ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनाव मैदान में उतारा था। उनके सामने भाजपा से सवर्ण वर्ग की प्रत्याशी सरोज पांडेय खड़ी थी। इस चुनाव में मोदी लहर के कारण भाजपा की जीत लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन जातीय समीकरण के फायदे के कारण दुर्ग लोकसभा क्षेत्र को करीब 17 हजार वोटों से कांग्रेस ने जीत लिया था।
इस बार बदलेगा दुर्ग लोकसभा की समीकरण
सामान्य तौर पर लोकसभा सीट पर बाहुल्य वाले साहू समाज का झुकाव भाजपा की ओर माना जाता रहा है। इसका कारण दिवंगत नेता स्व.ताराचंद साहू के नेतृत्व को माना जाता है। साहू समाज के झुकाव के कारण भाजपा वर्ष 1996 से 2014 तक लगातार 5 बार दुर्ग से जीत दर्ज कर चुके है। वहीं 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के प्रत्याशी के सामने साहू समाज के ताम्रध्वज साहू को उतारा। इस चुनाव में समाज का झुकाव साहू प्रत्याशी की ओर रहा। इस बार भी कांग्रेस ने साहू प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है।
5.73 लाख मतदाताओं का बदलेगा मन
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 16 हजार 848 मतों से जीत दर्ज किया था। इसके बाद नवंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र के शामिल 9 में से 8 विधानसभा क्षेत्र में कब्जा जमा लिया हैं। लोकसभा चुनाव में 16 हजार 848 मतों से जीत का मामूली अंतर विधानसभा चुनाव में बढ क़र 1 लाख 81 हजार 992 तक हो गया,लेकिन इसके तीन माह बाद ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने न सिर्फ यह गड्ढा पाट लिया बल्कि 3 लाख 91 हजार 978 मतों के विशाल अंतर से जीत भी दर्ज कर लिया। इस तरह 5 लाख 73 हजार से ज्यादा मतदाताओं का मन बदल गया।
विधानसभा 2023 में मतों का अंतर
विधानसभा कांग्रेस भाजपा अंतर
पाटन 95438 75715 19723
दुर्ग ग्रामीण 70533 87175 16642
दुर्ग शहर 49209 97906 48697
भिलाई नगर 54405 53141 1264
वैशाली नगर 58198 98272 40074
अहिवारा 71454 96717 25263
साजा 96593 101789 5196
बेमेतरा 88597 97731 9134
नवागढ़ 86454 101631 15177
योग 670881 810077 139196
लोकसभा चुनाव वर्ष - 2019
कुल मतदाता - 1940269
मतदान हुआ - 1391996
विजय बघेल ( भाजपा ) - 849374
प्रतिमा चंद्राकर ( कांग्रेस ) - 457396
हार - जीत का अंतर - 371978
