दुर्ग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 03 अक्टूबर 2023, डॉ शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य आतिथ्य के रूप में जिला दुर्ग के भिलाई के सेक्टर 6 सतनाम भवन में शामिल हुए। उन्होंने वहां 2 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस दौरान देवेंद्र कुमार यादव विधायक भिलाई नगर, राजेंद्र कुमार भतपहरी प्रदेशाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज,आर डी देशलहरा सहित सतनामी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता जन प्रतिनिधि गण और भिलाई के वरिष्ठ नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।