चंद्रदेव राय ने ग्राम पंचायत जैतपुर एवं आश्रित ग्राम जोरापाली में विभिन्न निर्माण कार्य के साथ डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी का प्रतिमा का किया अनावरण

बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा। 29 सितंबर 2023, चंद्रदेव राय विधायक एवं संसदीय सचिव ने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुर एवं आश्रित ग्राम जोरापाली में विभिन्न निर्माण विकास कार्यों किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन। जिसमें 1. डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापना एवं चबुतरा निर्माण कार्य - 2.25 लाख रूपए, 2. महानदी में पचरी निर्माण कार्य - 15 लाख रूपए ,3. मैदान समतलीकरण - जैतपुर में 19 लाख रूपए। 4. सी.सी. रोड निर्माण - जोरापाली - 5.50 लाख रूपए। 5. सार्वजनिक शौचालय - जैतपुर - 3.50 लाख रूपए
6. गौठान निर्माण कार्य - जैतपुर - 21 लाख रूपए
7. यात्री प्रतीक्षालय निर्माण - 6.10 लाख  का किया लोकार्पण। इसी तरह भूमि पूजन में 1. सामुदायिक भवन - जैतपुर - 5.50 लाख रूपए, 2. सी.सी. रोड – जैतपुर - 5.20 लाख रूपए। 3.सी.सी. रोड – जैतपुर - 5 लाख रूपए। 4. सी.सी. रोड - जैतपुर - 10 लाख रूपए। 5. सामुदायिक भवन ( यादव पारा ) - जैतपुर – 5 लाख रूपए। 6. रंगमंच निर्माण - जोरापाली - 3 लाख रूपए। 7. रंगमंच निर्माण - जोरापाली - 2.50 लाख रूपए। 8. रंगमंच निर्माण - जोरापाली - 2 लाख रूपए।
चंद्रदेव राय विधायक एवं संसदीय सचिव ने पूजा अर्चना कर बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर से समस्त बिलाईगढ़ वासियो के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद माँगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन और प्रतिनिधि गण संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच गण ग्राम वासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।