बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 अक्तूबर 2023, चंद्रदेव राय पंचम छत्तीसगढ़ विधान सभा के एकमात्र शिक्षाकर्मी नेता एवं बिलाईगढ़ के प्रथम स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव ने अपने क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहर भारत वर्ष में प्रसिद्ध आयुर्वेद ग्राम व ग्राम पंचायत परसाडीह स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अधिवक्ता, प्रथम अंतरिम संसद सदस्य, भारतीय संविधान निर्माण कमेटी सदस्य पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक कर्मठ समाज सेवक एवं स्वतंत्र भारत के 3 बार के पूर्व विधायक रहे स्व.श्री मूलचंद जांगड़े सतनामी समाज के पत्रकारिता के जनक के जन्म भूमि गृहग्राम को ऐतिहासिक महत्व देते हुए श्रवण कुमार युवा सतनाम प्रचारक एवं संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के मांग पर जनवरी 2022 में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 04 निर्माण विकास कार्य 10 लाख रूपए स्वीकृति प्रदान किया था।
जिनमें सामुदायिक भवन निर्माण 05 लाख रूपए, नवीन जोड़ा जैतखाम निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य 02 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद सतनामी समाज के गुरूमाता ममतामयी मिनी माता की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य 02 लाख रूपए एवं पुलिया निर्माण कार्य 01 लाख रूपए शामिल हैं।
2010 से निर्विवादित बड़े नवा तालाब नहर पार के पास प्रस्तावित सतनाम सत्संग भवन निर्माण स्थल पर उक्त निर्माण विकास कार्यों को कराया गया हैं।
जिसे सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान कार्यों को लेकर सतनाम प्रचारक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के कार्यालय के रूप में संचालन किया जा रहा हैं।
गांव के बस्ती अंदर बने सामाजिक सामूहिक कार्यक्रम आयोजन भवन स्थल पर कुछेक ग्रामीण जनों के विवाद से ऐतिहासिक रूप से चले आ रहे सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन प्रति माह के प्रथम दिवस को सतनाम सत्संग सहित समय वर संत गुरु महापुरुषों की जयंती पर्व व स्मृति दिवस जनहित जन जागृति कार्य प्रभावित हो रहे थे। जिसे श्रवण कुमार संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव द्वारा जनवरी 2019 में श्री राय विधायक एवं संसदीय सचिव को अवगत करा मांग पत्र सौंपा गया था जिसे 3 वर्ष बाद स्वीकृति प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अब तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक साथ एक ही स्थल पर 04 निर्माण विकास कार्य के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृति अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से पूर्ण अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में मिलना ऐतिहासिक पहल है। तत्कालीन जिला रायपुर, बलौदा बाजार अब नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ में प्रथम एकमात्र अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से प्रदाय किया निर्माण कार्य है। जिसे विभिन्न स्थानों गांव जिलों के दूरस्थ स्थानों से लोग ग्राम परसाडीह को देखने आते रहते हैं। श्री रेशम लाल जांगड़े, मूलचंद जांगड़े के समकालीन स्वतंत्र भारत से ही यहां प्रसिद्ध रहा हैं।
श्री रेशम लाल जांगड़े मिनीमाता जी के समकालीन सांसद रहे अब उन्हीं के गांव परसाडीह में तत्कालीन जिला रायपुर बलौदा बाजार अब सारंगढ़ में प्रथम बार मिनीमाता जी की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य किए गए। श्रवण कुमार सतनाम प्रचारक संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव द्वारा और ग्राम वासियों द्वारा ऐतिहासिक पहल पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं भुनेश्वर शोभाराम बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया हैं।