मनीराम पंकज ने वनांचल क्षेत्र से विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के लिए प्रबल दावेदारी पेश किया

गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 21 अगस्त 2023,
वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बया विकास खण्ड कसडोल जिला बलौदाबाजार-भाटापारा छ.ग.
निवासी वरिष्ठ सक्रिय कांग्रेस नेता मनी राम पंकज ने विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के लिए अपना प्रबल दावेदारी पेश करते हुए सोनाखान ब्लाक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के पास फार्म भरा। मनीराम पंकज लगातार पत्रकारिता समाज सेवा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में सक्रिय हैं,स्थानीय चुनाव में उनका अहम भूमिका रहा हैं। मनीराम पंकज की पत्नी श्रीमती दीपांजली पंकज वर्तमान में जनरल सीट से वनांचल क्षेत्र बया ग्राम पंचायत की सरपंच है जिनके मनी राम पंकज प्रतिनिधि हैं।
 उनका शिक्षा 12 वीं, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़
लोकसभा - जांजगीर चांपा हैं।
 पद कांग्रेस कार्यकर्ता 1.प्रदेश प्रतिनिधि छ.ग.राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर, 2. प्रदेश संयोजक छ.ग. कांग्रेस कमेटी (अ.जा.), 3. पूर्व अध्यक्ष उपभोक्ता कांग्रेस युवा प्रकोष्ट (युवा कांग्रेस कसडोल, 4.अध्यक्ष ग्रामीण युवा समिति बया (पंजीयन क्रं.1159), 5.उपाध्यक्ष विकास खण्ड संघर्ष समिति वनांचल क्षेत्र, 6.पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र, 7.संचालक सदस्य सेवा सहकारी समिति बया पं.क्रं. 2322,
8. बैंक प्रतिनिधि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. रायपुर,9.पूर्व उपाध्यक्ष जन भागीदारी शिक्षा समिति बया,10. प्रतिनिधि दैनिक अखबार,11. संयोजक वनांचल क्षेत्र विकास दल कसडोल, 12.सदस्य दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ,13.पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष सतनामी समाज (वर्तमान संरक्षक),14.पूर्व महामंत्री जिला युवक कांग्रेस ग्रामीण रायपुर,15. अध्यक्ष युवा खेल संघ,16. पूर्व विधायक प्रतिनिधि विधान सभा क्षेत्र कसडोल,17. पूर्व विधायक प्रतिनिधि विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ, 18. उपाध्यक्ष छ.ग.भवन एवं अन्यनिर्माणी मजदूर संघ (छ.ग) पंक 6527122002,
19. मिडिया प्रभारी किसान संघर्ष समिति चांदन,
 20.पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत बया (वर्तमान पंच),
21.प्रेस छ.ग.महिमा अखबार के जिला बलौदाबाजार के ब्यूरो चीफ हैं। पूर्व कसडोल विधायक राजकमल सिंघानिया और पूर्व बिलाईगढ विधायक वर्तमान कैबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया विधायक प्रतनिधि रह चुके हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पूरे क्षेत्र में मनी राम पंकज की वनांचल क्षेत्र में लगातार सक्रियता से लोगों ने प्रथम बार वनांचल क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी के रूप उन्हे पसंद कर रहे हैं। वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण जनों का कहना हैं कि जो भी विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ से विधायक निर्वाचित होते हैं वे हमारे वनांचल क्षेत्र की उपेक्षा कर जन समस्याओं और क्षेत्र की विकास के लिए ध्यान नहीं देता। जिस कारण आज वनांचल क्षेत्र से विधायक बनाने की बात सबके जुबां पर है ताकि यहां की जमीनी स्तर से जुड़े हुए प्रत्याशी के माध्यम से विकास कार्य को पूर्ण किया जा सकता हैं। मनी राम पंकज के नाम विभिन्न पदों पर रह कर आम जनता के बीच अपना कार्य से अच्छे पकड़ बनाने से उनके समर्थन में मनी राम पंकज के नाम आगे हैं।