कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ छल किया : निशा सिंह

मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 09 अगस्त 2023,
भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ ही सबसे ज्यादा छल किया है,क्योंकि बेरोजगारी हो,शराब बंदी नहीं करने की बात हो,किसानों को ठगने की बात हो,प्रत्येक विषय की धुरी महिलाएं ही होती है जिनके जरिए समाज अपना अपना कर्तव्य निभा पाता है। ये बातें महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती निशा सिंह ने कही। बैठक में धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,श्रीमती वर्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में हुई भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक में श्रीमती आरती सिंह एवं निशा सिंह ने कहा कि समाज और परिवार में महिला ही वह धुरी है जिसके इर्द गिर्द रिश्ते नाते घूमते हैं। इसी कारण सबसे ज्यादा प्रभावित महिला ही होती है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने बेरोजगारी भत्ता सबको नहीं दिया केवल खानापूर्ति करदी तो इसमें 50 प्रतिशत महिलाएं तो सीधे हितग्राही के रूप में तो शेष 50 प्रतिशत जिनमें किसी केभाई,बेटा,पति,चाचा,मामा आदि आते हैं उनको बेरोजगारी भत्ता नहीं मिली तो भी महिलाएं ही अधिक प्रभावित हुई हैं। यही बातें शराब को लेकर भी है। क्योंकि शराब पीने वाले भी किसी के भाई,बेटे,पति आदि होते हैं। किसानों की समस्याएं आदि की बात करें तो भी महिलाएं ही अधिक प्रभावित हुई हैं किसी के बेटे ने तो किसी के किसान पति ने आत्महत्या कर ली तो भी भुगतना महिलाओं को पड़ा है। अतः छत्तीसगढ़ की महिलाएं यदि ठान लें कि हमें महिलाओं को, किसानों को, बेरोजगारों को ठगने वाली भूपेश बघेल सरकार को बदलना है तो भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में उपस्थिति बता रही है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार तो गयो। उन्होंने महिलाओं से बूथ लेबल में सक्रियता से डटे रहने की अपील की। विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सुन ले भूपेश तयं हस ठगेस,तोर सब योजना हे फेल,एखर सेती खतम होगे तोर खेल। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा की बड़ी उपस्थिति पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत माता को विश्व गुरु के रूप में पुनः स्थापित करने का जो बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है उसमें हम सब महिलाएं अपना अंश दान देने के लिए अपने कार्यक्षेत्र व अपने बुथों में भाजपा को मजबूत बनाएं। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार जाने वाली है महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए,छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को हमेशा तैयार रहना है। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह ने मुंगेली में संभाग स्तरीय आयोजन देने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति एवं आयोजन में विशेष रूप से  सहयोग के लिए जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमती शीलू साहू व श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू का आभार व्यक्त किया गया। संचालन प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी ने तथा आभार श्रीमती किरण मरकाम ने किया। इस अवसर पर जयश्री चौकसे,लक्ष्मी बघेल, रजनी साहू,पुनीता डहरिया, कमलेश जांगड़े, नन्दनी वर्मा, वैशाली रत्न पारखी, सुनीति राठिया,समीरा पैकरा,जया दुबे सहित महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, संभाग के जिलों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी,मण्डलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिलाएं उपस्थित रहे।