छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा जांजगीर का हुआ बैठक


जांजगीर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 अगस्त 2023, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति 
अधिकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा जांजगीर के तत्वाधान में मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती के द्वारा बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की तैल चित्र में माल्यार्पण कर बैठक शुभारंभ किया गया।
 जिला स्तरीय अजाक्स संगठन व समाज की मजबूती करण उद्देश्य से समाज को संगठित करने के लिए प्रयास,सामजिक श्यान का सम्मान, सदस्यता अभियान विशेष रूप चलाने की प्रस्ताव के साथ ही प्रांताध्यक्ष श्री भारती के द्वारा भर्ती,पदोन्नती में आरक्षण रोस्टर के न्यायलीन एवं भावी कार्य योजना,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अधिकारी कर्मचारी के अलवा अन्य आरक्षित वर्गों के कर्मचारियों के साथ हो रही घटना की संघ द्वारा घोर निदा करते हुये संघ द्वारा  बैठको, ज्ञापनों,सम्मेलनों के माध्यम से जागरूकता लाने पर प्रकाश डाला गया। संघ की सहमती से प्रांताध्यक्ष द्वारा विकास खंड नवागढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी विजय लहरे को संभागीय उपाध्यक्ष,डॉ.एस.एल.ओग्रे पशु चिकित्सक अधिकारी को जिला कार्यकारणी अध्यक्ष,मनोज रात्रे को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष डॉ.लक्ष्मण भारती,प्रांतीय महासचिव पी.एल.महिपाल,प्रांतीय सचिव डॉ.अमित मिरी,प्रांतीय सयुक्त सचिव पी.एल.रत्त्नाकर, बी.आर.भारते, इंजी. पालेश्वर मंडलोई, संगठन सचिव जीतेन्द्र रत्त्नाकर , प्रांतीय प्रतिनिधि मनमोहन सिह गोड,जिला महामंत्री रायपुर जी.आर.कवर, जिलाध्यक्ष बी.आर. रत्त्नाकर , ए.डी.आजाद,पी.के घृतलहरे,पी.बनर्जी, लक्ष्मी।प्रसाद सुर्वंशी,विजय मनहर सहित समस्त ब्लाक अध्यक्ष व अन्य सदस्य गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।