मस्तूरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 31 अगस्त 2023, जिले बिलासपुर के मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर मण्डी प्रांगण में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए साथ ही प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, विनोद वर्मा,राजेश तिवारी,सुरेन्द्र तिवारी,विनोद शर्मा सहित कई बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानो,महिलाओ,युवाओं,मजदूरो,ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को उचित लाभ दिलाने विभिन योजनाए शुरू की जिसका लाभ आम।जनता को मिला। सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में किए सभी वादों को पूरा किया,किसानो से धान खरीदी का भुगतान सीधे उनके खाते में,मजदूरो को न्याय,भूमिहीन किसानो,महिलाओ,युवाओं सहित गरीब छात्रों को शिक्षा दिलाने आत्मानंद स्कूल का संचालन सहित प्रदेश में 12 कालेज उसमें पचपेड़ी।को शुरू करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया।संकल्प शिविर में उपस्थित लगभग हजारों से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओ,पदाधिकारियों सहित कांग्रेस नेता शामिल हुए। शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेताओ ने कांग्रेस नेताओ ने मस्तुरी विधानसभा के बूथ, जोन,सेक्टर से आए पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओ को चुनावी प्रशिक्षण दिया तथा आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की जीत को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर के सफल आयोजन को लेकर संगठन सहित सीपत एवं मस्तुरी ब्लाक के पदाधिकारियों,जोन, सेक्टर, बूथ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम् भूमिका निभाने की अपील किया। जयरामनगर के मण्डी प्रांगण में आयोजित विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से चुन्नी लाल साहू ,प्रेमचंद जायसी, कमल डहरिया,दिलीप लहरिया,जयंत मनहर, प्रियंका महानद, महेंद्र गंगोत्री, गिरिजाशंकर जौहर,शेष राज हरबंश,किरण यादव, नागेन्द्र राय,राजेन्द्र धीवर,संतोष दुबे,शंकर यादव, कौशल पाण्डेय,अमित पांडे, राजेश्वर भार्गव, राजकुमार अंचल, अशोक राजवाल, विनोद सिंह, ब्रम्हदेव सिंह, कांग्रेस पदाधिकारियों सहित हजारो की में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल रहे।