मालखरौदा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 08 जून 2023,
एक गरीब परिवार में जन्मे आम जनता से जमीनी स्तर से जुड़े हुए चरवाहे से विधायक बन छत्तीसगढ़ के पंचम विधान सभा में एकमात्र सबसे गरीब विधायक बन पूरे प्रदेश भर में एक नई मिशाल कायम किया पूर्व जांजगीर चांपा वर्तमान सक्ती जिले के ग्राम पंचायत जमगहन जनपद पंचायत मालखरौदा विधान सभा क्षेत्र चंद्रपुर के माटी पुत्र रामकुमार यादव ने। वे जन्म से शाकाहार भोले नाथ के पुजारी परिश्रमी जन सेवक थे जिसका प्रतिफल के रूप में श्री यादव को जिला पंचायत सदस्य जनता ने चुना। उसके बाद क्षेत्र के विधायक बनाया गया। रामकुमार यादव अपने जीवन के कटु सत्य संघर्ष को आम जनता प्रेस के सामने बताने से नहीं झिझकते।
वे अपने क्षेत्र के सभी जनता को अपने परिवार मानते हैं लगभग एक वर्षो से अपने घर में क्षेत्र व विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन व जन प्रतिनिधियों आम जनता को भोजन कराते हुए साथ में बैठ कर भोजन करते रहे हैं।
प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत 2016 -17 में स्वीकृत मकान में रहते हैं और अपने क्षेत्र के सभी जन समस्याओं को दूर करने तत्पर रहते हैं।
चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के गरीबों के मसीहा के नाम से लोकप्रिय जननेता चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव के गृह ग्राम जमगहन में जिले और प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से उनके समर्थक गत दिनों 01 जून को जन्म दिन की बधाई देने पहुँचे हुए थे। जमगहन ग्राम पंचायत इस कदर लग रहा था जैसे कोई स्टार नाइट प्रोग्राम हो रहा हो,क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जन प्रतिनिधि चाहे वह कांग्रेस पार्टी का हो या अन्य पार्टी के नेता जन प्रतिनिधि लगभग हर पार्टी के लोग विधायक राम कुमार यादव को जन्म दिन की बधाई देने पहुँचे हुए थे। जिसमें कांग्रेस पार्टी के छोटे बड़े कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति रही सभी ने विधायक को गुलदस्ते फूल माला से स्वागत करते हुए जन्म दिन की बधाई दी।
वहीं मालखरौदा तहसीलदार अनुराग भट्ट,डॉ.परमेश्वर लहरे छोटे सीपत,अरुण सोनवानी शिक्षक, पत्रकार गजेंद्र बहादुर सिंह यादव,भूपेंद्र लहरे सहित हजारों लोगों ने क्षेत्र के विधायक राम कुमार यादव को जन्म दिन की बधाई देने पहुंचे तो वहीं लड्डू अरसा व केला से तौल कर धूमधाम से उनका जन्म दिवस मनाया गया। विधायक रामकुमार यादव का जन्मदिन अगल ढंग से मनाया गया विधायक ने अपने अलग - अलग अंदाज और अपनी ठेठ छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए प्रदेश भर में प्रसिद्धि हासिल करने वाले चंद्रपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रामकुमार यादव का जन्मदिन एक जून को उनके गृह ग्राम जमगहन में बड़े ही धूमधाम से अपने परिवार अर्थात क्षेत्रीय जनता जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओ के साथ केक काट कर मनाया गया। रामकुमार यादव ने अपना जन्मदिन अपने गृह ग्राम जहाँ उनका नैनिहाल है जहा से उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन प्रारंभ किया ऐसा महान गांव जिसने प्रदेश को दो दो विधायक प्रदान किया। जहा से बड़े - बड़े नेता पैदा हुए ऐसे गांव जमगहन जहा विधायक रामकुमार यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीणों अपने कार्यकताओं के साथ मिल कर केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का आयोजन जमगहन ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे व समस्त पंच एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया गया। जन्मदिन के अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत जमगहन के द्वारा जन्मदिन के उपहार स्वरूप चांदी के मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया। विधायक रामकुमार यादव के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम हरदा निवासी चित्रकार द्वारा विधायक का रंगोली से चित्र बना कर एक अलग अंदाज से जन्मदिन मनाते नजर आए तो वही उनके समर्थकों द्वारा इस बार मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगहों पर फल वितरण भी किया गया।