गिरौदपुरी धाम की तर्ज पर हीरापुर रायपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में होगा जैतखाम का निर्माण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)।15 मई 2023,
 रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी भव्य जैतखाम का होगा निर्माण। छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा दर्शन परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम में दिल्ली की कुतुंबमीनार से भी ऊंचा नव निर्मित जैतखाम की तर्ज पर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के हीरापुर - जरवाय में जैतखाम निर्माण कार्य का विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के बाद विधायक श्री उपाध्याय ने वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं चुनावी तैयारियों पर निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर वार्ड में सतनाम समाज की मांग पर निर्माण किया जा रहा है। विधायक श्री उपाध्याय ने इसकी स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार जताया। हीरापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। वहीं आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा मेरा परिवार है।