बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 07 मई 2023, गत दिनों विधायक कार्यालय बिलाईगढ़ में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय शामिल हुए। इस दौरान उनके उपस्थिति में राज्य सरकार की योजनाओं को जन - जन तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण किया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों के द्वारा कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष भागवत साहू, सरसीवा अध्यक्ष पंकज चंद्रा,सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक,नगर पंचायत भटगांव उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारिका देवांगन,पुरी राम साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारी जन प्रतिनिधि गण विभिन्न स्थानों से पहुंचे हुए थे।