जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 मई 2023,
एक मई को विश्व भर में श्रमिकों को सम्मान देने के लिए विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर श्रमिकों के सम्मान में बोरे - बासी दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। श्रमवीरों के सम्मान में मनाए जा रहे बोरे-बासी तिहार पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, विभिन्न जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों - कर्मचारियों ने बोरे बासी खा कर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी।
"जिला पंचायत में बोरे - बासी दिवस का किया गया आयोजन"
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने बोरे बासी खा कर श्रमिक दिवस एवं बोरे बासी दिवस मनाया। बोरे - बासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य शांकभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पाटले, राज्य उर्दु अकादमी के सदस्य गुलाबुद्दीन खान, माटी कला बार्ड की सदस्य सुश्री पुनिता प्रजापति, रोजगार गांरटी परिषद के सदस्य श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य राज कुमार साहू, दिनेश शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि गण, अधिकारी - कर्मचारियों ने श्रमिकों के सम्मान बोरे - बासी खा कर बधाई व शुभकानाएं दी।