विकास खण्ड स्तर पर रामायण प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकार दल का चयन 23 मई तक

विकास खण्ड स्तर पर  रामायण प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकार दल का चयन 23 मई तक

जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकार दल का चयन  25 मई तक

जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित मंडली 27 से 29 मई  के बीच रायपुर में राज्य स्तरीय
 रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता में भाग लेंगे

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

01 से 03 जून 2023 तक आयोजित किया जाएगा रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव

महासमुन्द 19 मई 2023

(छत्तीसगढ़ महिमा)


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य की कला एवं सांस्कृतिक, परंपरा के अनुरूप छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडलियों के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना 2021 के अंतर्गत कलाकारों को यथोचित प्रोत्साहन, सम्मान, पुरूस्कार दिये जाने हेतु राज्य, जिला व विकासखण्ड स्तरीय रामायण मानस मण्डली 2023 का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर निर्धारित तिथियों में रामायाण मानस मण्डली प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बंध में कलेक्टर श्री निलेशकुमार  क्षीरसागर ने महासमुन्द के सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विकास खण्ड स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकार दल का चयन 23 मई, 2023 तक एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकार दल का चयन  25 मई, 2023 तक चयन करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। चयनित मंडली में अधिकतम कलाकार संख्या 10 होंगे। जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित कलाकार दल  27 से 29 मई 2023 के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में राज्य स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु संचालनालय, संस्कृति एवं राजभाषा द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड को राशि 50 हजार रुपए का आबंटन प्रदाय किया जायेगा। इस सम्बंध में नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा एवं सहायक नोडल जिला परियोजना अधिकारी श्री रेखराज शर्मा, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे से संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने प्रतियोगिता का प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुनादी एवं अन्य प्रचार माध्यम से प्रचार-प्रसार करने भी कहा ह
ज्ञात है कि राज्य में पहली बार 01 से 03 जून 2023 तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होगा। देश के विभिन्न राज्यों की मानस मंडली और विदेशी दलों द्वारा रामायण पर केंद्रित प्रस्तुति दी जाएगी।राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भव्य केलो-आरती का आयोजन भी किया जाएगा।