महिलाओं को स्व श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया

मुंगेली (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 अप्रैल 2023,
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना स्थान बनाने वाली 7 महिलाओं को स्व श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया।
अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित जिला महिला मोर्चा सह प्रभारी श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरा विश्व मनाता है परंतु भारतीय  संस्कृति व परंपरा में महिलाओं का विशेष स्थान है। जो सदैव से बना हुआ है। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि हमारी परंपरा में नारी शक्ति का नाम पहले आता है। महिलाएं सशक्त व हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने समाज मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्व श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। जिनमें  डार्टस गेम में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने वाली श्रीमती सीमा निर्मलकर व शालिनी ध्रुव तथा साधन विहीन गांव में रह कर प्रथम प्रयास में नेट क्लियर करने वाली अंजना शास्त्री,कलस्टर स्तर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाली सीमा यादव,छ ग की जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला ध्रुव,मेरी उड़ान मेरी पहचान की कल्याणी मानिकपुरी, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरिता बाजपेयी आदि प्रमुख हैं जिनका शॉल श्रीफल व पुष्पहार से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संचालन अंजना जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी संध्या सिंह,जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती शीलू साहू, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती दुर्गा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, हेमा सोनी,लक्ष्मी ठाकुर, रंजना जायसवाल, दीपिका कौशिक, माला गुप्ता,निशा सोनी, सरस्वती ठाकुर, सरस्वती सोनी, अनामिका साहू,सावित्री राजपूत,पायल नायक, सीमा यादव, ममता सोनी, पायल विश्वकर्मा, अंजना शास्त्री, अनामिका श्रीवास, द्रोपदी भाई, गायत्री भोई, निर्वेश साहू, सावित्री गोस्वामी, कल्याणी मानिकपुरी, सीता ठाकुर,राही, अनीता श्रीवास्तव, शालिनी ध्रुव, सीमा निर्मलकर, प्रमिला ठाकुर, पूर्णिमा दीवान आदि उपस्थित रही।