जांजगीर चांपा वि.स.क्षेत्र स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल हुए: गौरीशंकर अग्रवाल,नारायण चंदेल

जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 23 अप्रैल 2023, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गत दिनों 21 अप्रैल को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,नारायण प्रसाद चंदेल विधायक जांजगीर चांपा एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा,जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बुध सशक्तिकरण की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किए। तत्पश्चात उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र से पुनः भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता तन मन धन से एक प्रण हो जुट जाएं। श्री अग्रवाल ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक के कार्यों की समीक्षा की एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी। बैठक को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, जांजगीर चांपा लोक सभा सांसद गुहाराम अजगले ने भी संबोधित किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल, जांजगीर चांपा सांसद गुहाराम अजगल्ले, जिला प्रभारी गिरधर गुप्ता, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल,विधानसभा प्रभारी ज्योति पटेल, जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल अमर सुल्तानिया महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी नंदनी राजवाड़े, वरिष्ठ नेता खमन तिवारी,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चंद्रकांत रात्रे, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा बबलू महिला मोर्चा के जिला महामंत्री संतोषी दुबे शशि राठौर, वरिष्ठ नेता सनत पांडे, शैलेंद्र पांडे, जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर साहू नवागढ़ मंडल अध्यक्ष जगदीश कश्यप चांपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा सहित भारी संख्या में बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी संयोजक सहसंयोजक पार्टी के सभी वरिष्ट पदाधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।