आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव
अब चार घंटे लगेंगी आंगनबाड़ी
समय रहेगा प्रातः 7 से 11 बजे तक, एक लाख से ज़्यादा नौनिहालों को मिलेगी राहत
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि एक जुलाई से पुनः 9ः30 बजे से 3ः30 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाएगा। जिले में 1787 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां बच्चों की दर्ज संख्या करीब एक लाख 10 हजार है। इसमें 1656 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में संचालित हो रहे हैं। बाकी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हैं। अभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को तेज गर्मी से बचाना हैं। विभाग द्वारा अब गर्मी को देखते हुए आंगनबाडिय़ों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को बच्चों को छुट्टी के बाद घर तक सुरक्षित छोडऩे के लिए भी कहा गया है।