पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे की अनुशंसा से लोक निर्माण विभाग से करोड़ो के कार्य वित्तीय वर्ष 2023 - 24 के बजट में किए गए शामिल

पामगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 अप्रैल 2023, 
क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर विधायक श्रीमति इंदू बंजारे प्रयासरत रही हैं,पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उनकी अनुशंसा से लोक निर्माण विभाग से करोड़ो के विकास कार्य बजट वर्ष 2023 - 24 में जोड़ा गया है जिसमे निम्नांकित निर्माण विकास कार्य शामिल किया गया हैं।
(1) ग्राम पंचायत पामगढ़ में नवीन विश्रामगृह का निर्माण कार्य लागत राशि- 110 लाख रुपए। 
(2) पामगढ़ में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन में 02 नग अतिरिक्त न्यायालय कक्ष का निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि- 820.95 लाख रूपए।
(3) राहौद से रीवापार तक सड़क निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि- 200 लाख रुपए।
(4) ग्राम सिंघलदीप से भखराभाठा मोड़ तक पक्की सड़क निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि- 100 लाख रूपए। (5) ग्राम डोंगाकोहरौद बस्ती में सड़क निर्माण कार्य लंबाई 5 किमी.अनुमानित लागत राशि 250 लाख रूपए। (6) ग्राम पनगांव से नहर पार होते हुए सेंदरी तक सड़क निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि- 250 लाख रूपए। (7) ग्राम पड़रिया मोड़ से सिंघलदीप पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि- 150 लाख रूपए। (8) ग्राम भदरा से सिल्ली तक पक्की सड़क एवं नाले में पुल निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि- 240 लाख रुपए। (9) ग्राम पकरिया से रीवापार तक पक्की सड़क निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि- 110 लाख रुपए। (10) राहौद सलखान मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य अनुमानित लागत राशि- 450 लाख रुपए का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट मे शामिल है। श्रीमती इंदु बंजारे विधायक पामगढ़ के द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रूपए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति होने पर क्षेत्र वासियों ने अभार व्यक्त किया है।