रिकोकला में संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जयंती पर उपस्थित हुए परिक्षेत्र भर के तेली बंधु जन

कसडोल (छत्तीसगढ़ महिमा)। 19 मार्च 2023, जिला बलौदा बाजार ब्लॉक के सोनाखान तहसील अंतर्गत आने वाले वनाँचल क्षेत्र के परिक्षेत्र साहू संघ रिकोकला के तत्वधान में रिकोकला गाँव में प्रभु श्रीकृष्‍ण की परम् भक्त संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती भव्य व धूम धाम से मनाई गई। क्षेत्र के मिडिया प्रभारी व युवा प्रकोष्ठ साहू संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संघठन सचिव प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि संत माता कर्मा जी का जन्म चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को तेली साहू परिवार में हुआ था। बाल्यकाल में ही वह श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रह कर उनके भजन गाती थी। उसके मनोहर गीत सुन कर भक्त गण झूमने लगते थे। माता की कथा हमें कई रूपों में हमें सुनने मिलती है उनकी भक्ति से खुश हो कर स्वयं भगवान कृष्ण ने उनके हाथ से खिचड़ी का सेवन किया था। तब से ही कर्मा माता को तेली समाज कि माता के रूप में पूजा कि जाती है। और आज उनकी जयंती पर पूरे गाँव के साथ साथ पुरे क्षेत्र भर कि माताओं एवं बहनों के द्वारा कलश यात्रा में भजन कीर्तन करते हुए कलश यात्रा रैली निकाली गई, मूर्ति स्थापना कि गई महा आरती, भोजन प्रसादी एवं अंत मे रामायण प्रस्तुति करण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य जनपद पंचायत कसडोल श्रीमती सुनीता श्रीराम साहू, कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहें तहसील साहू संघ कसडोल के अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि परिक्षेत्र साहू संघ रिकोकला अध्यक्ष रेशम लाल साहू, रिकोकला सरपंच सुरेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष सहकारी समिति रिकोकला किशोर कुमार साहू, युवा प्रकोष्ठ सह सचिव तुलसी प्रसाद साहू, ललित कुमार साहू,अति विशिष्ट अतिथि के रूप में साहस राम साहू ग्राम अध्यक्ष रीको कला, पूर्व सरपंच रिकोकला रामनारायण साहू, उपाध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ रीकोकला राजकुमार साहू,उपाध्यक्ष ग्रामीण साहू संघ सुखसिंह साहू, जलेश्वर साहू ग्राम अध्यक्ष छतवन, गुहा राम साहू ग्राम अध्यक्ष बया, खीरचंद साहू ग्राम अध्यक्ष रीको खुर्द, मोहन साहू ग्राम अध्यक्ष सोनपुर, खेमनाथ साहू ग्राम अध्यक्ष बनसूलीडीह, दयाराम साहू ग्राम अध्यक्ष बरपानी, नील श्याम साहू ग्राम अध्यक्ष भानपुर, नेतराम साहू ग्राम अध्यक्ष चेचरापाली, मोहन साहू ग्राम अध्यक्ष देवपुर, रामरतन साहू ग्राम अध्यक्ष अमरवा, अंकित साहू ग्राम अध्यक्ष रुनझूनी, ईश्वर प्रसाद साहू ग्राम अध्यक्ष डूमरपाली प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।