12 वीं पास युवक चला रहा है पैथोलैब,जिम्मेदार विभागीय अधिकारी कार्यवाही करने बेसुध हैं

     जैजैपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 04 मार्च 2023,
सक्ति जिले के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बालाजी पैथोलैब संचालित हो रहा है जहाँ एक युवक बिना डिग्री एवं डिप्लोमा के बेखौफ पैथोलैब का संचालन कर रहा। ऐसा नही है कि इनकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को नही है जानकारी होने के बावजूद भी तमाशबीन बने बैठे हैं। मीडिया की टीम जानकारी लेने पहुंचा तब पता चला कि पैथोलैब संचालन करने के लिए जो आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए उसमें कमी पाई गई। यहाँ खून जांच, पेशाब जांच, वीर्य, ईसीजी एवं सभी प्रकार की जांच किया जाता है। इनके लैब में डॉ.राकेश कुमार खूंटे के मार्गदर्शन में जांच के लिए मरीजों को लिखते हैं। मजेदार बात यह है कि डॉक्टर कभी भी इनके लैब में देखने तक नही आते हैं और यह पैथोलैब जमुना साहू के नाम से संचालित है लेकिन जमुना साहू भी कभी अपने इस लैब में नही रहती है बल्कि डभरा में इनके नाम से एक और पैथोलैब संचालित है और वहीं जमुना साहू लैब का संचालित बालाजी पैथोलॉजी लैब Dr.Rakesh Kumar मो.नं.- 6266345470 बालाजी पैथोलॉजी लैब पा कर आधोराईजन सेंटर संचालित करती है। एक आदमी के नाम से दो जगह पैथोलैब का संचालन हो रहा है। इनके पास वेस्ट मटेरियल को निष्पादित करने के साधन भी उपलब्ध नही है और न ही पर्यावरण विभाग से अनुमति है। ऐसे में जांच के नाम पर लोगों के जान से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी धृतराष्ट्र बने बैठे हैं।