भटगांव (छत्तीसगढ़ महिमा)। 27 जनवरी 2023, हाथ से हाथ जोडो पदयात्रा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरसीवां विधानसभा बिलाईगढ द्वारा ग्राम पंचायत कोदवा से शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आस पास के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन कांग्रेस कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में शामिल हुए। उनके द्वारा कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी जनहित कल्याणकारी शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं को आम जनता के बीच पामपलेट बांट कर प्रचार प्रसार करते हुए कांग्रेस सरकार की संदेश को जन - जन तक पहुंचाने हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम आयोजन किया गया।