बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 27 जनवरी 2023,
प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी आयुर्वेद ग्राम परसाडीह विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (छ.ग.) में स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अधिवक्ता,प्रथम अंतरिम सांसद,भारतीय संविधान सभा सदस्य,पूर्व मंत्री,विधायक,सांसद की स्मृति में संत गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती सत्संग पर्व महोत्सव कार्यक्रम 5 दिवसीय दिनांक - 27 से 31 जनवरी 2023 तक आयोजन किया गया हैं।
जिसमें सुदूर अंचल के कवि, गायक, ज्ञानी, पंडित, तपस्वी, पंथी नृत्य पार्टी,मंगल भजन, नमायाण वक्ता एवं श्रोता गण प्रवचनकर्ता प्रस्तुत करने वाले कलाकार को सादर आमंत्रित किया गया हैं। जिसमें पंथी नृत्य पार्टी को प्रथम पुरस्कार 10000/- द्वितीय पुरस्कार 7000/- स्व.श्री धनंजय लहरे की स्मृति में, तृतीय पुरूस्कार 5000/- चतुर्थ पुरस्कार 4000/- पंचम पुरस्कार 3000 रूपए। मंगल भजन के लिए प्रथम पुरस्कार 3000/- द्वितीय पुरस्कार 2100/- तृतीय पुरूस्कार 1100/- रूपए रखा गया हैं। सभी पंथी नृत्य पार्टी एवं मंगल भजन गायन कर्ताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से श्रवण कुमार घृतलहरे युवा सतनाम प्रचारक द्वारा संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृत वाणी संदेश को प्रचार प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुर्वेद ग्राम पंचायत परसाडीह के आदर्श पंथी पार्टी और ज्ञान के संदेश पंथी पार्टी की प्रस्तुति में अहम भूमिका रहेगा। 5 दिवसीय गुरू घासीदास जयंती सत्संग पर्व महोत्सव कार्यक्रम में गद्दीदार राजमहंत होलिका प्रसाद जांगड़े,सहयोगी पंडित में द्वारिका प्रसाद जांगड़े,संत देवदास टंडन, परमानंद मतवाले और संरक्षक रामाधार जांगड़े पूर्व सरपंच, हीरालाल जाटवर, अध्यक्ष दीपेन्द्र कुमार जाटवर, उपाध्यक्ष जितेन्द्र जांगड़े, कोषाध्यक्ष सुभाष जाटवर, उप कोषाध्यक्ष बसंत जांगड़े,सचिव हेमंत कुमार बंजारे, सह सचिव लोकेश बर्मन। मंच संचालक विष्णु जाटवर अधिवक्ता, राजेंद्र जांगड़े, आशीष बंजारे, अरविंद मिरी। संयोजक में राजेश जांगड़े, सुधीर मिरी, पुनीत राम भारद्वाज, ब्रिजेश जांगड़े, नकुल मिरी, दिलावर सिंह टंडन ग्राम पटेल, पीहू लाल जाटवर, उमेंद मतवाले।
आयोजक प्रमोद जांगड़े पूर्व सरपंच, मोहन लाल जांगड़े उप सरपंच, कुमार लहरे,रामनिवास जांगड़े पंच, याद राम टंडन पूर्व उप सरपंच, मिथुन जाटवर, द्वारिका लहरे, गेंद राम जाटवर, गोवर्धन लहरे, धरम सिंह जाटवर, आशिक जांगड़े। पुरूस्कार चयन समिति में कुलेश्वर लहरे,राकेश जांगड़े शिक्षक, कांशी राम जांगड़े सेवा निवृत प्रधान पाठक, कमलेश कुमार जांगड़े, पंच राम मिरी, नारायण जाटवर, खगेश्वर टंडन,नोहर सिंह, एम.एल.जाटवर अधिवक्ता, मथुरा जाटवर अधिवक्ता, धर्मेंद्र लहरे, नाथू मिरी, द्वारिका जाटवर अधिवक्ता। निगरानी समिति में धर्मेंद्र जांगड़े पूर्व पंच, राजू जांगड़े,भूपेंद्र कुमार टंडन, संदीप कुमार जांगड़े, अक्षय टंडन।
मुख्य अतिथि में रूसेन कुमार संस्थापक इ.सी.एस.आर .(खूबचंद) वक्तव्य समाज सेवी, नीतीश कुमार बंजारे जि. अध्यक्ष यु.प्रा.शी. सतनामी समाज सारंगढ़ - बिलाईगढ़ एवं सरपंच ग्राम पंचायत सरसीवा, रामदास जांगड़े प्रदेश प्रतिनिधि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, गिरवर निराला युवा नेता विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़, हेमचन्द्र रेशम लाल जांगड़े पूर्व सदस्य छ.ग. राज्य अनुसूचित जाति आयोग रायपुर और अध्यक्षता दीपेन्द्र कुमार जाटवर सरपंच ग्राम पंचायत परसाडीह करेंगे।