जैजैपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 जनवरी 2023, नवीन जिला सक्ती के विधान सभा क्षेत्र जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटराबोड के सतनाम आश्रम सत्संग भवन में प्रति माह के प्रथम दिवस को सतनाम संत समागम सत्संग कार्यक्रम आयोजन किया जाता रहा हैं। जिसमें क्षेत्र व जिले के विभिन्न स्थानों से संत समाज के ज्ञानी सत्संगी वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित रह कर सहभागिता निभाते रहे हैं।
संत गुरुओं महापुरुषों की अमृत वाणी सतोपदेश को गीत संगीत प्रवचन सत्संग मंगल भजन के माध्यम से जन मानस तक प्रचार प्रसार किया जाता रहा हैं।
समय वर सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक जन जागृति पैदा करने कार्यक्रम आयोजन जन सहयोग से किया जाता रहा हैं। नव वर्ष 2023 को 01 जनवरी के अवसर पर सतनाम सत्संग आयोजन किया गया।
जिसमें संत आचार्य रामदास लहरे, सखा राम भारद्वाज अध्यक्ष सतनाम आश्रम,पुजारी संत खोलबहरा, कृष्ण कुमार सोनवानी सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे संत समाज के लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।