बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 29 जनवरी 2023, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाडीह में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 4 निर्माण विकास कार्यों की राशि 10 लाख रूपए स्वीकृत भुनेश्वर शोभा राम बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के अनुशंसा पर पिछले वर्ष जनवरी 2022 में स्वीकृति प्रदान किया गया था।
स्वीकृति प्रदान करने वाले की बोर्ड में नाम नहीं"
भुनेश्वर बघेल व चंद्रदेव प्रसाद राय को श्रवण कुमार संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर द्वारा विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ की कार्यालय सतनाम सत्संग प्रचार प्रसार केंद्र संचालित किए जाने की मांग किया था। जिसका 1 वर्ष बीत जाने के बाद लोकार्पण नहीं किए गए हैं। निर्माण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने वाले की बोर्ड में नाम नहीं दिया गया हैं। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत परसाडीह सरपंच के नाम बड़े अक्षरों में अंकित हैं। सामुदायिक भवन निर्माण 05 लाख रूपए जिसमें बेरंग कर लाइट पंखे हाल भवन अंदर फिनिशिंग टाईल्स कार्य नहीं किए गए हैं। नवीन जोड़ा जैतखाम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 02 लाख व मिनीमाता प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य 02 लाख है जिसके आस पास को समतलीकरण नहीं करा 18.12.2022 को बिना मुख्य अतिथि के सरपंच द्वारा मनमानी पूर्वक लोकार्पण किया गया हैं। बोर्ड से स्वीकृति प्रदान करने वाले की नाम गायब हैं। नहर में पुलिया निर्माण 01 लाख रूपए से हुए है जिसके नीचे नहर पार को खोखले कर दिया है जिस कारण पुलिया का कभी भी नीचे धसने का डर है। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत परसाडीह द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किए गए हैं जिसमें निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया हैं। जमीनी हकीकत किसी से छिपाए नहीं छिपा है। एक वर्ष बीत जाने के बाद नहीं हुए मुख्य अतिथि के उपस्थिति में लोकार्पण कार्य।
" निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत सरपंच की मनमानी गुणवत्ताहीन कार्य से जताई गई नाराजगी"
भुनेश्वर शोभा राम बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन और चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन को अवगत कराने पर निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत परसाडीह सरपंच की मनमानी गुणवत्ताहीन कार्य से नाराजगी जताते हुए शीघ्र सख्त कार्यवाही करवाने की बात कही गई हैं। तत्कालीन जिले बलौदाबाजार वर्तमान में सारंगढ़ - बिलाईगढ़ की विकास खंड बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाडीह में स्वीकृत उक्त निर्माण प्रथम उल्लेखनीय कार्य के रूप में देखा जा रहा हैं।जिसे देखने विभिन्न स्थानों से जन प्रतिनिधि गण आम जनता दूर दराज से आते रहते हैं। वर्तमान समय में प्रति वर्ष के भांति स्व. श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम अंतरिम सांसद,पूर्व विधायक सांसद के स्मृति में 5 दिवसीय संत गुरू घासीदास जयंती सत्संग पर्व महोत्सव कार्यक्रम 27 से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित किया गया हैं। जिसमें विभिन्न स्थानों से संत वक्ता ज्ञानी श्रोता कलाकार पंथी नृत्य पार्टी मंगल भजन गायन कर्ता गण अधिक संख्या में आवागमन कर रहे हैं। उक्त निर्माण विकास कार्यों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ हैं और एक ओर सरपंच की मनमानी रवैए से रोष व्याप्त हैं।
पूरे जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में ग्राम पंचायत परसाडीह सरपंच की अनियमितता सबसे आगे हैं और चर्चा में हैं।
जांच कार्यवाही लंबे समय से लंबित प्रक्रियाधीन हैं जिस कारण सरपंच की मनमानी बढ़ते जा रहे हैं।
अनेकों उदाहरण सहित सबके सामने है ग्राम विकास जनहित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मोहन लाल जांगड़े उप सरपंच ग्राम पंचायत परसाडीह द्वारा उच्च स्तर पर लिखित आवेदन दे कर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग किया जाता रहा हैं।