संत गुरु घासीदास कला एवं शिक्षा महाविद्यालय पचपेडी में किया गया वार्षिक महोत्सव का आयोजन

मस्तूरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 28 दिसंबर 2022, जिला बिलासपुर के विधान सभा क्षेत्र मस्तूरी के ग्राम पंचायत पचपेड़ी के संत गुरु घासीदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव 2022 - 23 में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.प्रेमचंद जायशी, महाविद्यालय के संचालक

जितेंद्र पाटले वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए।  छात्र - छात्राओं द्वारा पंथी नृत्य व नाटक की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। जिसमें प्रचार्य डॉ.रविन्द्र जायशी,डी.के. पाटले, सरिश रजक, शनि बर्मन, आरजू कांत,फेकू सिंह पाटले, परमेश्वर पाटले,ज्वाला प्रसाद,परमजीत सिंह, हिरवान ध्रुव,योगेश केवर्त्य, अशोक पाटेकर,बिल्वमंगल कम्रकर,ऐश्वर्यलक्ष्मी मधुकर,संध्या कश्यप,रिशु अग्रवाल,ममता केवर्त्य,शालनी नायक,मोना नायक,दुर्गा साहू,सुनीता कुर्रे,राधेश्याम पाटले,दुजराम कुर्रे, रजनीकांत पाटले आदि गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।