सारंगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 23 दिसंबर 2022,
कोसीर के भांठागाँव में आगामी क्रिसमस पर्व के उपलक्ष में आयोजित 3 दिवसीय आंनद महोत्सव में श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन शामिल हो कर प्रभु यीशु मशीह जी की प्रार्थना कर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आशीर्वाद मांगी। श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर आयोजन समिति ने उनकी आत्मीय स्वागत कर सबके लिए प्रार्थना की।
उपस्थित प्रभु यीशु मसीह के समस्त अनुयायियों को संबोधित कर क्रिसमस पर्व की बधाई दी साथ में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजन्ती लहरे, जनपद पंचायत सारंगढ़ के उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन और गांव के गणमान्य नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे थे।