भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें 'स्थापना दिवस' विधायक कार्यालय सरसीवाँ में महात्मा गाँधी मनाया गया

सरसीवा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 28 दिसंबर 2022,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वें 'स्थापना दिवस' पर विधायक कार्यालय सरसीवाँ में महात्मा गाँधी जी की चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। चंद्रदेव प्रसाद राय बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी  पार्टी विकास में अहम योगदान दे मजबूती से जमीनी स्तर से लेकर कार्य कर रहे हैं उसके लिए बधाई दी। आगे कहा कि पार्टी जिन उद्देश्यों को लेकर स्थापना हुई थी,उसमें सफल हुआ। देश की आजादी की लड़ाई और देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का बड़ा योगदान है। फिर से हमारे नेता राहुल गांधी जी पदयात्रा कर रहे हैं।
ऐसी ताकतें जो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, इन ताकतों से लड़ने के लिए राहुल गांधी आगे आए हैं। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसने देश की आजादी दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
हमे गर्व है हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रायगढ़ गोल्डी नायक,सारंगढ़ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित साहू, सारंगढ़ युवा कांग्रेस जिला महासचिव विनोद भारद्धाज, विधायक प्रतिनिधि सारंगढ़ राकेश जाटवर,विनोद रात्रे, राजेन्द्र वारे विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सारंगढ़, डाँ.दिलीप अनंत,उत्तरा साहू सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।