धौराभाठा के महिला समूह के महिलाओं ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया

    सरसीवा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 21 नवंबर 2022,
ये दौर है कांग्रेस का,ये दौर है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सुशासन तरक्की का। यह कहना है बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रथम स्थानीय विधायक छत्तीसगढ़ विधान सभा के एकमात्र शिक्षाकर्मी नेता संसदीय सचिव संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय का। गत दिनों श्री राय के समक्ष सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस सरकार की  रीति नीति विचारो से प्रभावित हो कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा के अध्यक्ष पंकज चंद्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.परमानंद साहू के नेतृत्व में ग्राम धौराभाठा के महिला समूह के महिलाओं ने बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। सभी महिलाओं को चंद्रदेव प्रसाद राय ने अपने हाथों से गले में गमछा पहना कर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुद्रिका राय प्रदेश समन्वयकअनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे क्षेत्र के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।