जिले में बाढ़ बचाव हेतु मॉक एक्सरसाइज में किया गया पांच सिचुएशन का अभ्यास

    आरंग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 04 नवंबर 2022,
रायपुर जिला में बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु आरंग तहसील के ग्राम परसदा के सेंध बांध में काल्पनिक अभ्यास किया गया। इस दौरान जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों की उपस्थिति में बाढ़ के समय किए जाने वाले कार्यों के 05 सिचुएशन का अभ्यास किया गया। भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा  बाढ़ से निपटने हेतु राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण के विषय में ब्रिगेडियर (रिटायर्ड ) बिरेंदर सिंह ठाकर सलाहकार ने बाढ़ बचाव के सभी सिचुएशन के संबंध में  महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। पहली परिस्थिति में प्रोफाइलैक्टिक इवेक्युएशन का अभ्यास कराया गया जिसमें बाढ़ ग्रस्त गांव,मेले की भगदड़ भूकंप की सूचना जैसा ट्रिगर मिलने पर न्यूनतम 100 लोगों को उस स्थान से हटाने का अभ्यास किया गया। दूसरा अभ्यास सर्च एण्ड रेस्क्यू का जिसमे बाढ़ जैसी स्थिति में लोगों को वहां से निकालने के प्रयास का अभ्यास किया गया। इसी तरह साइट स्टेजिंग एरिया में आपदा की स्थिति में बाहर से मदद के लिए आए रिस्पांडर को एकत्र करने, गाड़ियों की पार्किंग,
लोगों की गैदरिंग, सैनिटेशन,हाइजीन,पेयजल, वे इन और
वे आउट,आदि की व्यवस्था के संबंध में स्टेडियम के समीप स्कूल में अभ्यास किया गया। चौथी साइट परसदा स्टेडियम में बनाए गए रिलीफ कैंप जिसमें लोगों को कुछ देर ठहराने आदि की व्यवस्था का अभ्यास हुआ। पांचवी साइट में डिजास्टर की कल्पना के साथ इसमें फंसे लोगो का अभ्यास किया गया। सभी अधिकारियों द्वारा नया रायपुर के सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र राखी का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपात स्थिति  की  में बेड, दवा, स्टाफ की समुचित व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  बी.बी.पंचभाई ,प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शर्मा, नोडल अधिकारी,पुष्पराज सिंह जिला सेनानी नगर सेना,बचाव दल की टीम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।