जन सूचना अधिकार से ग्राम पंचायत परसाडीह में मनरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य में भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा की खुली पोल

 बिलाईगढ़ ( छत्तीसगढ़ महिमा)। 2 नवंबर 2022,
 ग्राम पंचायत परसाडीह जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सरपंच रोजगार सहायक द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य में धराशाही भ्रष्टाचार कर शासन प्रशासन की योजनाओं तहत आए राशियों का दुरूपयोग किया गया हैं। जिसमें कही भी 250 वृक्षारोपण नहीं की गई हैं मौके देखने पर शमशान घाट आस्था मैदान में कुछ ही नए वृक्षारोपण और पुराने नाम मात्र खाना पूर्ति की गई हैं।
जन सूचना अधिकार अधिनियम तहत जानकारी से भ्रष्टाचार की पोल खुली।  कार्यालय,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.)
क्रमांक / 21/ सूचना का अधिकार/ज.पं./2022-23
बिलाईगढ़ दिनांक- 03/10/2022 को कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा शाखा जनपद पंचायत बिलाईगढ़
को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत नकल प्रदाय करने ग्राम पंचायत परसाडीह से संबंधित मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य जनवरी से सितंबर 2022 तक की मास्टर रोल की सत्यापित छायाप्रति हेतु संबंधित शाखा को आवेदन की मूलकापी संलग्न कर समय अवधि में जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया।
जिससे मिली जानकारी से भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा की खुलासा हो चुका हैं।
जिसका विवरण निम्नानुसार हैं - 1.वृक्षारोपण कार्य पैठू तालाब पार में - 250, मास्टर रोल क्रमांक - 10190, दिनांक - 16.08.2022 से 21.08.2022 स.क्र.1 से 10,
2.वृक्षारोपण कार्य पैठू तालाब पार में - 250, मास्टर रोल क्रमांक - 10321, दिनांक - 23.08.2022 से 28.08.2022 स.क्र.1 से 10,
3. वृक्षारोपण कार्य पैठू तालाब पार में -250, मास्टर रोल क्रमांक - 10631, दिनांक - 12.09.2022 से 17.09.2022 स.क्र.1 से 10, 
1. वृक्षारोपण कार्य शमशान घाट के किनारे में  - 250, मास्टर रोल क्रमांक - 10189, दिनांक - 16.08.2022 से 21.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
2. वृक्षारोपण कार्य शमशान घाट के किनारे में-250, 
मास्टर रोल क्रमांक - 10320, दिनांक - 23.08.2022 से 28.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
3. वृक्षारोपण कार्य शमशान घाट के किनारे में -250, मास्टर रोल क्रमांक - 10629, दिनांक - 13.09.2022 से 18.09.2022 स.क्र.1 से 6, 
1. वृक्षारोपण कार्य पनखत्ती तालाब पार में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10192, दिनांक - 16.08.2022 से 21.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
2.वृक्षारोपण कार्य पनखत्ती तालाब पार में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10324, दिनांक - 23.08.2022 से 28.08.2022 स.क्र.1 से 10,
3. वृक्षारोपण कार्य पनखत्ती तालाब पार में - 250, मास्टर रोल क्रमांक - 10632, दिनांक - 12.09.2022 से 17.09.2022 स.क्र.1 से 10,
     1. वृक्षारोपण कार्य बड़े नवा तालाब पार में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10193, दिनांक - 16.08.2022 से 21.08.2022 स.क्र.1 से 10,
     2. वृक्षारोपण कार्य बड़े नवा तालाब पार में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10323, दिनांक - 23.08.2022 से 28.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
      3. वृक्षारोपण कार्य बड़े नवा तालाब पार में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10630, दिनांक - 13.09.2022 से 18.09.2022 स.क्र.1 से 7, 
     1.वृक्षारोपण कार्य छोटे नया तालाब पार में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10191, दिनांक - 16.08.2022 से 21.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
     2.वृक्षारोपण कार्य छोटे नया तालाब पार में -250, मास्टर रोल क्रमांक - 10322, दिनांक - 23.08.2022 से 28.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
   3.वृक्षारोपण कार्य छोटे नया तालाब पार में -250, मास्टर रोल क्रमांक - 10760, दिनांक - 13.09.2022 से 18.09.2022 स.क्र.1 से 10, 
   1. वृक्षारोपण कार्य आस्था मैदान  में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10194, दिनांक - 16.08.2022 से 21.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
  2.वृक्षारोपण कार्य आस्था मैदान  में-250,
मास्टर रोल क्रमांक - 10325, दिनांक - 23.08.2022 से 28.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
   3.वृक्षारोपण कार्य आस्था मैदान में-250,
 मास्टर रोल क्रमांक - 10627, दिनांक - 13.09.2022 से 18.09.2022 स.क्र.1 से 6, 
   1. वृक्षारोपण कार्य सिंचाई नहर पार में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10188, दिनांक - 16.08.2022 से 21.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
  2.वृक्षारोपण कार्य सिंचाई नहर पार में-250, मास्टर रोल क्रमांक - 10319, दिनांक - 23.08.2022 से 28.08.2022 स.क्र.1 से 10,
   1.वृक्षारोपण कार्य बड़े नया तालाब पार में -250, मास्टर रोल क्रमांक - 10193, दिनांक - 16.08.2022 से 21.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
     2. वृक्षारोपण कार्य बड़े नया तालाब पार में -250, मास्टर रोल क्रमांक - 10323, दिनांक - 23.08.2022 से 28.08.2022 स.क्र.1 से 10, 
    3. वृक्षारोपण कार्य बड़े नया तालाब पार में -250,
मास्टर रोल क्रमांक - 10630, दिनांक - 13.09.2022 से 18.09.2022 स.क्र.1 से 7, ग्राम पंचायत परसाडीह में मनरेगा योजना अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यों के प्रत्येक सप्ताह में 250 वृक्षारोपण कराने का उल्लेख किया गया हैं। ग्राम के अन्य जरूरत मंद श्रमिको को समानता से रोजगार न देकर उपेक्षा कर अपने चहेतों को मनमाने ढंग से लाभ पहुंचाएं गए हैं। एक ही परिवार के कई लोग और पंच सरपंच रोजगार सहायक परिवार के श्रमिक के नाम से मास्टर रोल में फर्जी रूप से मजदूरी भरे गए हैं। ग्राम पंचायत परसाडीह के उक्त स्थानों में जन सूचना अधिकार अधिनियम तहत जानकारी मांग कर दस्तावेज की सत्यापित छायाप्रति के आधार पर मौके देखने से पता चला कि कहीं भी ठीक से वृक्षारोपण कार्य किया ही नहीं गया हैं। मनरेगा योजना अंतर्गत उल्लेखित श्रमिक को यदि जानकारी ली जाएं तो ये नहीं बता पाएंगे की कौन कितने दिवस कहां वृक्षारोपण किया है और क्या पौधे वृक्षारोपण की हैं। मास्टर रोल में किए श्रमिक की हस्ताक्षर व कार्य दिवस वृक्षारोपण कार्य स्थलों की मौके देख संक्षिप्त जांच से भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा की खुलासा हो जाएगा। मोहन लाल जांगड़े उप सरपंच ग्राम पंचायत परसाडीह ने चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव छ.ग.शासन और कलेक्टर जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ छ.ग.व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार छ.ग और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ छ.ग.को पत्र प्रेषित कर मनरेगा योजना अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य में किए भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा की जांच कार्यवाही करने की मांग किया है। जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसाडीह के सरपंच की भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं। शिकायत की जांच कार्यवाही करने जांच दल गठित किया तो जाता पर जांच अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचारी  सरपंच एवं सचिव सहित जिम्मेदार दोषियों को संरक्षण दे मिलीभगत कर ली जाती हैं। जिसके ताजा उदाहरण दिनांक -  27.09.2022 को जांच दल द्वारा चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव और के.एल.सोरी एसडीएम बिलाईगढ़ के  निर्देश पर जांच कार्यवाही जांच दल ने की पर जांच प्रतिवेदन 1 माह बीत जाने के बाद भी शिकायत कर्ता और  जन सूचना अधिकार अधिनियम तहत सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा 03.10.2022 को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश के बाद भी
आवेदक को जानकारी नहीं दी गई हैं। अपने उच्च अधिकारियों की आदेश का पालन नहीं कर यहां भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा हैं। जो आए दिन प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्ख़ियो में बना हुआ हैं। चाहे तत्कालीन जिला रायपुर या बलौदा बाजार अब नवीन जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ में विकास खंड व जनपद पंचायत बिलाईगढ़ शामिल हैं जो अंतिम छोर के चलते पिछड़ा हुआ भ्रष्टाचार का गढ़ के नाम से प्रसिद्ध है। यहां की सच्चाई किसी से भी नहीं छिपी है,अब देखना यह होगा कि लगातार शिकवा शिकायत के बीच घिरे भ्रष्टाचारियों पर कब तक सख्त कार्यवाही होगी।