कोरबा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 06 नवंबर 2022, छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव 2023 में होना तय है,जिसके लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने अपने - अपने जीत के लिए दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। वही भारतीय जनता पार्टी जो पिछले 4 वर्षों से सत्ता से दूर है अब वर्ष 2023 के चुनाव में सत्ता में काबिज होने के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया है। आलाकमान ने जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की कमान अरुण साव के कंधे पर सौंपी है। श्री साव 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता दिलाने अपनी पूरी टीम के साथ पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। ताकि कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा जा सके। दूसरी ओर प्रदेश में कोरबा ऊर्जाधानी होने से यहां के चारों विधानसभा अपने आप में अलग स्थान रखते है। कोरबा जिले के दौरे पर आए प्रदेशाध्यक्ष को पाली शिव मंदिर चौक पर भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा महामाला पहनाते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव कोरबा प्रवास के दौरान पाली प्रथम आगमन पर प्राचीन शिव जी के मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा अजजा मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर जगत के अगुवाई में विभिन्न पंचायत सरपंच सहित 80 ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। जिसमें मदनपुर सरपंच सत्यनारायण ध्रुव,पंच विमल सम्मार सिंह,बन्धन कुंवर सहित 25 लोग, कुटेला मुड़ा सरपंच सत्यनारायण सिंह कंवर सहित 10 लोग,जेमरा कृष्णा कुमार शत्रुघन सहित 10, बड़ेबाका जय कुमार कश्यप,देवी सिंह सहित 10 ,कर्रा नवापारा श्रीमति ग्वालिन बाई, श्रीमति भगवती पंच सहित 20 पोलमी पंचायत के आश्रित ग्राम तिलैहा से जनक राम राज,पंचराम राज,भागवत राज,राधे श्याम राज,सुगन्ध सिंह टेकाम,शिवचरन केवट,राजकुमार केवट,संजीव मरकाम,सहदेव पोर्ते,भाजपा में शामिल हुए।
इस दौरान बेलतरा विधायक व कोरबा जिला के संगठन प्रभारी रजनीश सिंह,कोरबा जिला संगठन सहप्रभारी, गोपाल साहू, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष सजंय भावनानी,महामंत्री संतोष देवांगन,जिला मंत्री अजय जायसवाल,भाजयुमो उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल,मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे थे।