रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 16 अक्तूबर 2022, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया गया साथ ही संगठनात्मक चर्चा हुआ। संगठन की नियमावली नियम क्र. 12 एवं 27 में उल्लेखित समस्त उप समितियों के प्रबंधकारिणी/कार्यकारिणी के गठन/पुनर्गठन/ मनोनय /निर्वाचन हेतु मानक दिशा - निर्देश पर समस्त सदस्यों का विचारों को सुनते हुए प्रदेश पदाधिकारियों के पुनर्गठन या मनोनयन में कोई बदलाव न करते हुए उप समितियों में अध्यक्ष व सचिव हेतु आजीवन सदस्यता अनिवार्य किया गया शेष पदाधिकारियों के लिए नियम को शिथिल किया गया। प्रदेश प्रबंधकारिणी / कार्यकारिणी के सदस्यों को जिलावार प्रभार देने पर चर्चा हुई। संस्था में समस्त इकाइयों को प्रत्येक माह में अनिवार्य बैठक आयोजित करना होगा जिसमे समाज के स्थानीय समस्याओं को सुना जाएगा। समाज में स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रम के माध्यम से समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सतनामी समाज के साहित्य "सतनाम संदेश पत्रिका" को मजबूत बनाने हेतु समस्त पदाधिकारियों को सतनाम संदेश पत्रिका का अनिवार्य रूप से सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय पारित किया गया।
प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेशाध्यक्ष आर.पी.भतपहरी ने कहा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रत्येक पदाधिकारी,सदस्य निश्चित रूप से अपने आस पास हो रहे समाज के व्यक्ति के उपर हो रहे अत्याचार,जातिगत भेद भाव,उनके अधिकारों का हनन होता है तो स्वयं वस्तु स्थिति की जानकारी ले कर उनको यथा संभव मदद करने का प्रयास करे साथ ही प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएं। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के संरक्षक श्रीमती शकुन डहरिया ने कहा आरक्षण बचाने के लिये हमें एकजुट हो कर लड़ाई लड़ना है आरक्षण के लिये जहां तक लड़ाई लड़नी होगी हम लड़ाई अपने हक अधिकार के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। समाज के प्रत्येक लड़ाई/संघर्ष में हम समाज के साथ हैं।
उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे एवं संघर्ष समिति सदस्य अनिल बनज ने कहा समाज के सभी सदस्य एकजुटता का परिचय देते हुए विपरीत परिस्थितियों में एक दूसरे का सहयोग करें। मंच संचालन कर्ता प्रदेश सहसचिव विजय कुर्रे ने कहा सतनामी समाज संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के मानने वाले है अपने अधिकारों को पहचान करें उसे बचाने के लिये संविधानिक लड़ाई लड़ेगी मूलनिवासी समाज के लिये संघर्ष करेगी।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष आर.पी.भतपहरी,संरक्षक श्रीमती शकुन डहरिया, विनोद भारती, सरजू प्रसाद घृतलहरे, रेशम लाल घृतलहरे,परमेश्वर प्रसाद सांडे, श्रीमती गिरजा पाटले, एस.आर.बंजारे, श्याम टांडे, विजय कुर्रे, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, फूलचंद घृतलहरे, द्रोपती जोशी, राजमहंत पी.एल.कोसरिया,रामदास जांगड़े,विजय बंजारे, भागवत घृतलहरे,शंकर लाल सोनवानी, सूर्य खिलाड़ी, मोहन बंजारे,दिनेश बंजारे,मनोज बंजारे, विजय डहरिया, रेखराज बघेल,मनीष रात्रे, लाल जी हिरवानी,गुलाब दास टंडन,रमेश कुमार बंजारे, डॉ.कोमल लहरे, राजा लाल बंजारे, मनहरण मनहर, श्याम लाल सितारे, योम प्रकाश लहरे, देव लाल भारती, अनिल बनज, अमरौतिन भतपहरी, अनिता भतपहरी, रेनू जांगड़े, कोतराम दिवाकर, संतोष कोसरिया, उदय मधुकर, खेलन बघेल, अमित टण्डन, देवीचंद्र डहरे, जितेंद्र आज़ाद, गोलू गिलहरे, सनत गिलहरे, भुवन दास जांगड़े एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता गण पूरे प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।