गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 20 अक्तूबर 2022,
गत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम के तहत बलौदा बाजार जिला वासियों को एक साथ अनेकों सौगात दिया है। जिले के नगर पंचायत टुण्डरा एवं शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म कर्म भूमि सोनाखान नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 03 किश्त के रूप में जिले के 1 लाख 68 हजार 471 किसानों को 97 करोड़ 46 लाख 3 हजार 352 रूपए जारी किया गया है। इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 15 हजार 810 हितग्राहियों को 3 करोड़ 16 लाख 20 हजार रूपए की प्रथम किस्त मुख्यमंत्री ने जारी किया है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीराम साहू, उपाध्यक्ष नंद कुमारी साहू,स्थानीय पार्षद गण कलेक्टर रजत बंसल, अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सभी अतिथियों ने टुण्डरा तहसील कार्यालय के नवीन भवन का फीता काटकर प्रवेश किया। टुण्डरा नवीन तहसील बनने से स्थानीय नागरिकों एवं आस पास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।