मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष चिखली के 42 ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ

 आरंग (छत्तीसगढ़ महिमा)। 19 अक्टूबर 2022,
 नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के निर्वाचन क्षेत्र विधानसभा आरंग में विगत 04 वर्षो में क्षेत्र के ग्रामों में हुए करोड़ों रूपये के विकास कार्य एवं मंत्री के कार्य शैली एवं कांग्रेस शासन की नीतियों से प्रभावित हो कर ग्राम चिखली के लगभग 42 ग्रामीणों ने मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रभारी प्रदेश महिला कांग्रेस श्रीमती शकुन डहरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू,जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन,नगरपालिका आरंग अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन एवं पार्षद गण, एल्डरमेन एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। मंत्री डॉ.डहरिया ने सभी की गले में गमछे पहना कर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया और सभी शामिल होने वाले नए सदस्यों को कांग्रेस परिवार में आने पर उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन में मजबूती से मिल कर कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की सस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से केशव पाल,टनन पाल, नंदकुमार पाल, नंदू पाल, डेरह राम पाल,प्यारे लाल पाल,आनंद राम पाल, ओमसाय पाल, कुंजराम पाल, खेदूराम पाल, गैंदराम पाल, जवाहर लाल पाल, पुराणिक पाल, मनोज पाल, पुरन पाल, अरुण पाल, बाला राम पाल, अश्वनी पाल, धनसिंग पाल,मनीष पाल, फनित पाल, रोहित पाल, वेदराम पाल, बिसाहू राम पाल, दिनेश पाल, नोहर पाल, गजानंद पाल, खोरबाहरा पाल, झड़ी राम पाल,अनिल पाल, संतोष पाल, तुन्मराम पाल,बिजु राम पाल,राजू राम पाल,नेहरू पाल, दुर्गेश पाल, सुनील पाल नेहरू पाल आदि शामिल हैं।