बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 27 सितंबर 2022, नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसाडीह सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर सचिव मयाधर बरिहा द्वारा ग्राम विकास में भ्रष्टाचार कर जनहित कार्यों को प्रभावित किए जाने पर उप सरपंच मोहन लाल जांगड़े ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव छ.ग.शासन के समक्ष लिखित पत्र दे जांच कार्यवाही करने की मांग गत दिनों 2 - 25 अगस्त और 23 सितंबर 2022 को किया गया था।
जिसको गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री राय ने अनुभागीय दंडाधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ को तत्काल जांच करवाई करने के निर्देश दिए थे।
जिसके पहल में 23 सितंबर को श्याम लाल चेलक करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ को
जांच अधिकारी नियुक्त की गई हैं।
जिनके द्वारा 27 सितंबर 2022 को जांच करने सूचना जारी कर स्थान कार्यालय ग्राम पंचायत भवन परसाडीह में 11.12 बजे से होना निर्धारित किया गया हैं।
प्रेस के प्रतिनिधी ने जनपद पंचायत बिलाईगढ़ से लगातार प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया पर समाचार प्रकाशित करने पर आगे क्या कार्यवाही होने की जानकारी लेने से जांच अधिकारी नियुक्त किए गए श्याम लाल चेलक करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ की संपर्क नम्बर दे अवगत होने की बात कही गई। दूरभाष पर उनसे बातें हुई तो उक्त तिथि निर्धारित समय पर जांच करवाई के संबंध में बताया।
उप सरपंच मोहन लाल जांगड़े द्वारा किए शिकायत की बिंदुवार जांच होगी जो इस प्रकार हैं - (1) सरपंच सचिव द्वारा ग्राम पंचायत और ग्राम सभा की बैठक नहीं लिया जाना। ( 2) ग्राम पंचायत की किसी भी आय व्याय की जानकारी नहीं दिया जाना।
(3) 15 वें वित्त राशि का 2020 से 2022 तक की कोई जानकारी न दे मनमाने ढंग से दुरूपयोग किया जाना।
(4) करोना काल में प्रवासी मजदूरों के नाम पर कम खर्च कर अधिक राशियों का फर्जी ढंग से दुरूपयोग किया जाना।
(5) ग्राम पंचायत द्वारा मछली पालन करने ठेका में दिए आय को सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर द्वारा गमन करना।
(6) शासन प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं द्वारा ग्राम पंचायत में आए राशियों को बिना प्रस्ताव किए सरपंच सचिव द्वारा मिलीभगत कर दुरूपयोग करना।
(7) मनरेगा योजना अंतर्गत हुए कार्यों में अपने निजी रिस्तेदारों का मास्टर रोल में फर्जी नाम दर्ज कर शासन
प्रशासन की राशियों का दुरूपयोग किया जाना।
(8) शासकीय जीर्णोद्धार भवन को तोड कर उसमें का पुराने पत्थर सरिया को नवीन निर्माण कार्यों में दुरोपयोग
किया जाना।
(9) सार्वजनिक स्थलों गली मुहल्ले नालियों की साफ सफाई के नाम से खानापूर्ति किया जाना और पानी निकासी नहीं होने से अस्वच्छता फैले होना।
(10) ग्राम पंचायत भवन में एचपी, इंडेन गैस एजेंसी गोडाउन च्वाइस सेंटर संचालित सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर द्वारा किया जाना।
उक्त जानकारी आवेदक मोहन लाल जांगड़े उप सरपंच ने भी बताया। मौके पर जांच कार्यवाही से सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर, मयाधर बरिहा सचिव की ग्राम पंचायत की जनहित विकास कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार की सभी पोल ग्राम वासियों के बीच खोल कर रख देगा।