बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 12 सितंबर 2022,
थाना सलिहा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया बुजुर्ग महिला ने थाना सलिहा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वह अपने घर में अकेली रहती है। रात्रि में खाना खा कर सोई हुई थी तभी रात्रि करीब 9 बजे के आस पास ग्राम धनसीर निवासी मनीष कुमार पिता गर्जन सिंह कंवर उम्र 23 वर्ष उसके यहां दरवाजा खोल कर अंदर घुसा और जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाया। पीड़िता ने बताया कि इसके एक माह पूर्व भी आरोपी मनीष कुमार और धनसीर निवासी पटवारी यादव पिता गजानन यादव उम्र 71 साल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सलिहा में अपराध दर्ज कर धारा 376, क 34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हलात वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया। जिस पर जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही करने की निर्देश दिए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ संजय तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना सलिहा पुलिस ने दोनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें सलिहा थाना पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।