ज.पं.बिलाईगढ़ के ग्रा.पं.सचिव विभागीय जन सूचना अधिकारी जानकारी नहीं दे कर रहे नियमों की अवहेलना

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 17 सितंबर 2022, जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आम जनता जो भी महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। पर यहां नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायत के जन सूचना अधिकारी सचिव समय पर ग्राम पंचायत भवन मुख्यालय कार्यालय में नहीं मिलते। उनके प्रभार ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी जन सूचना अधिकार अधिनियम तहत मांगी जाती रही हैं जिसे समय सीमा पर उपलब्ध नहीं करा कर कोई भी जवाब देना उचित नहीं समझते। शासन प्रशासन के आदेश की पालन भी नहीं किया जा रहा हैं जन सूचना अधिकारी सचिव अपने मनमानी करने में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार के गढ़ के नाम से बिलाईगढ़ जनपद पंचायत और ब्लाक मुख्यालय हमेशा से चर्चा में रहा हैं चाहे पूर्व में जिला रायपुर और बलौदाबाजार की बात करे तो भी यह बिलाईगढ़ अंतिम छोर के ब्लाक के रूप में अत्यंत पिछड़ा हुआ था। अब नव जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ में आने से भी कोई परिवर्तन आते नहीं दिखाई दे रहे हैं। गत दिनों रायपुर से हमारे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के प्रतिनिधियों द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम में निम्नांकित ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी चाही गई थी जो अति विलंब के बाद नहीं मिल पाया हैं। जिसमें ग्राम पंचायत टंडरी,अमलडीहा, परसाडीह, धनगांव, भिनोदा, तेंदूदहरा, धौराभाठा (घो), बिलासपुर शामिल हैं। उक्त ग्राम पंचायत के जन सूचना अधिकारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा समय सीमा पर जानकारी देने लिखित जवाब में पत्र जारी कर आदेश दिए गए हैं। जिसकी कोई पालन नहीं कर ग्राम पंचायत के सचिव अपने उच्च अधिकारियों की आदेश की अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत कार्यालय के विभागीय अधिकारी में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण,मनरेगा शाखा के जिम्मेदार जन सूचना अधिकारी को उनके विभाग से संबंधित जानकारी को देने सीईओ बिलाईगढ़ ने आदेश दिया गया हैं,जिसके भी कोई पालन नहीं कर अपने उच्च अधिकारियों की आदेश की धजिया उड़ाते दिख रहे हैं जिम्मेदार भ्रष्ट जन सूचना अधिकारी। इन्हीं भ्रष्ट अधिकारियों की संरक्षण देने  से ग्राम पंचायत के सरपंच की मनमानी चरम सीमा पर पहुंच रहे हैं। कब बनेगा विकास का गढ़,भ्रष्टाचार के गढ़ कहे जाने वाले जनपद पंचायत ब्लाक मुख्यालय बिलाईगढ़। आम जनता की समस्याओं के समाधान यहां कभी भी समय सीमा पर नहीं होते,मुख्यालय में विभागीय अधिकारी नहीं रहते और मिलते हैं तो भी ताल मटोल कर ज्यादातर उलझा कर रखा जाता हैं। जो आए दिन प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्ख़ियो में आते रहते हैं।
पर भी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी कुभकरनी निद्रा में सोए हुए रहते हैं। बिलाईगढ़ ब्लाक में जिसके कई  ताजे उदाहरण मिल सकते हैं।