अकलतरा ( छत्तीसगढ़ महिमा )। 13 सितंबर 2022,
अकलतरा विधान सभा क्षेत्र मुख्यालय कि यह घटना है जिसके आंखों के सामने आज मुक पशु गाय माता तड़प- तड़प कर अपनी जान दे रही है। ओ भी पशु चिकित्सालय के सामने में और कोई शासकीय पशु चिकित्सक अधिकारी भी नहीं है। देखिए तस्वीरें अपनी सच्चाई बयां करती दिख रही हैं कैसे शासकीय पशु चिकित्सालय अकलतरा जिला जांजगीर चांपा मुख्यालय में ताला लगा हुआ है। कैसे पशु चिकित्सक अधिकारी कर्मचारी अपने मनमानी कर रही है और शासन प्रशासन भी हाथ पे हाथ धरे बैठे हुए है। घायल मुक पशु गाय माता पशु चिकित्सालय के सामने तड़प कर अपनी जाने दे रहे हैं। जिनके उपचार नहीं हो पाना पशु चिकित्सक अधिकारी कर्मचारी की बड़ी लापरवाही का कारण भी हैं। यदि समय रहते उनके उपचार करते तो शायद मुक पशुओं को नई जीवन दान मिल सकता था।
जिम्मेदार विभागीय अधिकारी कर्मचारी मुक पशुओं की उपचार देख भाल सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन से वेतन ले रहे हैं पर अपनी जिम्मेदारी निभाते यहां नहीं दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि समाचार प्रकाशित होते ही विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की अनियमितता बरती जाने पर क्या कार्यवाही शासन प्रशासन द्वारा किया जाता हैं।