चंद्रदेव प्रसाद राय ने बिलाईगढ़ कार्यलय में विभिन्न लोगो को स्वेच्छानुदान राशि चेक का वितरण किया

 छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 04 अगस्त 2022, चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने अपने विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ कार्यालय में मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत राशि का चेक हितग्राहियों को अपने हाथों से वितरण किया।
उनके द्वारा कोरोना से मृतक के परिवारों,नि:शक्त जनो को असहाय लोगो और पत्रकार एवं कार्यकर्ताओं जरूरत मंदो को लाभ पहुंचाई गई हैं। 
 श्री राय ने कहा कि सभी भाई बहने रक्षाबंधन व आने वाले सभी त्योहारो को खुशी से मना सकेंगे और घर कि जरुरतो को पुरी कर सकेगें। सभी लोगो ने खुशी और चेहरे पर मुस्कुराहट लिए आभार प्रकट किया।
 मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चंद्रदेव प्रसाद राय ने सम्बोधित करते हुए बताया कि
जन भावनाओं को देखते हुए जरूरत मंद लोगों को स्वेच्छानुदान आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हमारे क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण जनों के नाम से प्रदान किया गया हैं। समय वर शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता को प्रदाय कराया जाता रहा हैं।
 इस दौरान वानांचल कांग्रेस के नेता सुशील पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
 मासिक बैठक में हजारो से अधिक संख्या में शामिल होने वाले विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया गया।