चंद्रदेव प्रसाद राय ने रेशम लाल जांगड़े के गृह ग्रा.पं. परसाडीह में की विकास कार्य ऐतिहासिक पहल


छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 11 अगस्त 2022, चंद्रदेव प्रसाद राय पंचम छत्तीसगढ़ विधान सभा के एकमात्र शिक्षाकर्मी नेता प्रथम स्थानीय बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने अपने क्षेत्र अंतर्गत स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अधिवक्ता,प्रथम अंतरिम संसद सदस्य,पूर्व मंत्री विधायक, सांसद की गृह ग्राम पंचायत परसाडीह में वहां की मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए विकास कार्यों की सौगात दे ऐतिहासिक पहल किया।
देश की आजादी की 75 वर्ष बाद भी पिछड़ा हुआ था देश की आजादी के लिए लड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव परसाडीह। जब माड़कड़ी से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसाडीह तक मुख्य पहुंच मार्ग लगभग 3 किलो मीटर दूरी पर आवागमन करने में विभिन्न समस्याओं से छात्र छात्राओं आम जनताओं को जूझना पड़ता था। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए श्री राय ने पक्की सड़क निर्माण कराने स्वीकृत कराया और उन्हीं के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया गया।
इसके अलावा अनुसूचित जाति पूर्ण बाहुल्य ग्राम पंचायत होते हुए अत्यंत पिछड़ा को लेकर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से अनुशंसा कर 10.00 लाख रूपए की 04 निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किया गया। जिनमें सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 05.00 लाख रूपए, नवीन जोड़ा जैतखाम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 02.00 लाख रूपए, मिनीमाता प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यकरण कार्य 02.00 लाख रूपए, पुलिया निर्माण कार्य 01.00 लाख रूपए शामिल हैं।
जो ग्राम पंचायत के द्वारा कार्य कराएं जा रहे प्रस्तावित सतनाम सत्संग भवन नहर किनारे बड़े नवा तालाब पास में निर्माणाधीन है। मुख्य मार्ग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंच सी सी रोड निर्माण कार्य 09.68 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं जो कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो पाया हैं।
स्वतंत्रता सेनानी रेशम लाल जांगड़े की गृह ग्राम पंचायत को एक वर्षो में निर्माण विकास कार्य की सौगात चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव ने दी वे ऐतिहासिक पहल ही हैं।
देश के आजादी के 75 वर्ष बाद ऐसा हुआ है कि एक स्थानीय विधायक ने यहां की प्रसिद्धि ऐतिहासिक महत्व को विशेष ध्यान रख पिछड़े हुए गांव को विकसित करने सार्थक प्रयास किया है। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर से प्रकाशित की विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ की मुख्य कार्यालय यही से संचालित होते आ रहे हैं। जिसके प्रत्येक विशेषांक में क्षेत्र की सभी गतिविधियों जन समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा हैं। जिससे श्री राय जी भली भांति परिचित हैं। उक्त निर्माण विकास कार्य की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित कर अवगत कराया गया था जिसके पहल पर चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव ने पहल किया।
विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के एस डी एम कार्यालय के सामने इस क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पट्टिका स्थापित किया गया हैं जिनमें द्वितीय पंक्ति में स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े की नाम अंकित हैं।
भटगांव पूर्व विधान सभा क्षेत्र वर्तमान बिलाईगढ़ के नवीन बस स्टैंड पर भी स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े की प्रतिमा स्थापित किया गया हैं।
श्री जांगड़े की स्मृति में गृह ग्राम आगमन मार्ग पथरिया मोड़ पर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास परसाडीह में प्रवेशद्वार निर्माण कार्य श्री रेशम लाल जांगड़े के सुपुत्र डॉ.हेमचन्द्र जांगड़े पूर्व सदस्य छ.ग. राज्य अनुसूचित जाति आयोग रायपुर के द्वारा किए गए हैं। हेमचन्द्र जांगड़े ने अपने पिता श्री रेशम लाल जांगड़े की जीवन संघर्ष योगदान पर पीएचडी कर अपने परिवार और समाज राज्य को गौराविंत करने वाले वे पहले सख्स हैं जिन्होंने अपने पिता ऊपर डॉ.की उपाधि कामयाबी के रूप में हासिल किया है। वे भी अपने पिता श्री रेशम लाल जांगड़े की कार्यों की आगे बढ़ाते हुए अपने स्तर पर समर्पित भाव से सार्थक प्रयास करने में जुटे हुए हैं।
स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े को उनके गृह ग्राम परसाडीह सहित ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर उनके पुण्यतिथि 11 अगस्त पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए जन सेवा सामाजिक विकास उत्थान जनहित स्मरणीय कार्यों योगदान को याद किया जाता हैं। श्री जांगड़े जी की कर्मठता समर्पित भाव से किए गए कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकता।