यशवंत कुमार ने ग्रहण किया रायपुर संभागायुक्त का पद

 छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 04 जुलाई 2022,
रायपुर संभाग के नवनियुक्त संभागायुक्त यशवन्त कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय लिया और निष्ठा लगन से काम करने को कहा। यशवंत कुमार संभाग के 10 वें क्रम के आयुक्त होंगे। 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कुमार ने इसके पूर्व संचालक कृषि और राज्य गन्ना आयुक्त के पद पर भी काम किया है। यशवंत कुमार नारायणपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जांजगीर चम्पा जिले के कलेक्टर भी रहे।