छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 19 जुलाई 2022,
जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने राष्ट्रीय राज मार्ग सेतु निगम की आपात बैठक बुलाई।
जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 353 के एस के द्विवेदी, सेतु निगम से विश्वकर्मा, सहायक अभियंता नायर, पालिका के एई अनूप कुमार सोनी, दिलीप कश्यप तथा दिलीप चंद्राकर को उपस्थिति में बारिश से जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए बग्गा स्टोर के पास राष्ट्रीय राज मार्ग नाला को अंबेडकर चौक पर स्थित नाली से जोड़ने का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर रोड पर भारी जलभराव से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 को क्षति
नागरिकों ने की जन प्रतिनिधियों की सराहना गलियों में घुटनों तक भरे पानी के बीच नागरिकों को राहत दिलाने पहुंचे संसदीय सचिव चन्द्राकर तथा पालिकाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर एवं पार्षदों को अपने बीच पाकर संकटग्रस्त नागरिक सुखद आश्चर्य से भर उठे तथा उन्होंने जन प्रतिनिधियों की जनसेवा की भावना को निकट से महसूस किया। संसदीय सचिव श्री चन्द्राकर ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि राजस्व विभाग द्वारा नागरिकों को प्राकृतिक आपदा, भीषण वर्षा से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है तथा जल्द ही उनके लिये नियमानुसार क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की जायेगी।