छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 19 जुलाई 2022,
कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया के रायपुर आगमन पर गुरू रूद्रकुमार मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग, डाक्टर शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग के नेतृत्व में साहित्यकार डॉ.जे.आर. सोनी, गुरू घासीदास साहित्य एवं अकादमी समिति के अध्यक्ष के.पी.खांडे, पार्षद सुंदर जोगी ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नए दायित्व के लिए भविष्य की सफलताओं के लिए अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। सतनाम धर्म के सारगर्भित जानकारी से परिपूर्ण ग्रंथ सतनाम रहस्य और सतनाम साहित्य किताब डा.जे.आर. सोनी द्वारा रचित को सप्रेम भेंट किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी मानव समाज को संदेश मानव मानव एक समान सहित महत्वपूर्ण जानकारी से परिपूर्ण हैं।
उन्हे सप्रेम भेंट करने पर कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने सभी को धन्यवाद दिया। साथ ही हमेशा एक जुटता ही अनुसूचित जाति की विकास कांग्रेस कमेटी की मजबूती प्रदान करने समर्पित भाव से सार्थकता सिद्ध करने की बात कही। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति से जुड़े विभिन्न गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा किया गया।