कलेक्टर सौरभ कुमार ने मस्तूरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

 छत्तीसगढ़ महिमा मस्तुरी। 17 जुलाई 2022,
 बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने मस्तूरी विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण  किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तुरी का निरिक्षण के दौरान बी.एम.ओ.नंदराज कवंर ने समस्याओं से कलेक्टर  को अवगत कराया जिस पर उन्होंने कहा अपने संज्ञान में लेकर इस कार्य को करने का कोशिश करूंगा। 
कलेक्टर सौरभ कुमार ने नगर पंचायत मल्हार के डिंडेश्वरी मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की।
 उन्होंने निरीक्षण की शुरुवात उप स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी, चिल्हाटी, जोंधरा,परसोडी़ गौठान का निरिक्षण के दौरान महिला समूहों से बातचीत की गौठान में क्या कार्य चल रहा है जिस पर महिलाओं ने अपने कार्य की जानकारी के संबंध में बताया। कलेक्टर ने शिवनाथ नदी का जायजा लिया साथ ही जोधरा से अमलडीहा होते हुए बसंतपुर तक रोड निर्माण की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा।  मस्तूरी एसडीएम पंकज डाहिरे,मस्तूरी तहसीलदार अभिषेक राठौर, सी.ई.ओ.कुमार सिंह लहरे,
कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा,एसडीओ अमित बंजारे,बी.एम.ओ.नंदराज कवंर,पशु चिकित्सा विभाग यशवंत डहरिया और मस्तूरी विकास खण्ड के अधिकारी कर्मचारी,नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष अनिल कैवर्त,
नगर पंचायत मल्हार सी.एम.ओ.राधा चरण तिवारी,
ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बाई नायक, सरपंच प्रतिनिधि साहेब लाल नायक,ग्राम पंचायत जोंधरा सरपंच श्रीमती माधुरी रात्रे,सरपंच प्रतिनिधि उत्तरा रात्रे, ग्राम पंचायत परसोडी़ सरपंच सरोज कुमार चौहान, गौठान अध्यक्ष,महिला समूहों अध्यक्ष,सचिव,पटवारी समस्त पंचायतों के पंच गण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में सभी मौजूद रहे।